Home राष्ट्रीय कौन हैं पूनम गुप्ता जो बनीं RBI की नई डिप्‍टी गवर्नर, IMF और वर्ल्ड बैंक में कर चुकी हैं काम

कौन हैं पूनम गुप्ता जो बनीं RBI की नई डिप्‍टी गवर्नर, IMF और वर्ल्ड बैंक में कर चुकी हैं काम

by Live Times 3 April 2025, 11:30 AM IST (Updated 3 April 2025, 4:21 PM IST)
3 April 2025, 11:30 AM IST (Updated 3 April 2025, 4:21 PM IST)
RBI New Deputy Governor : RBI ने पूनम गुप्ता को नया डिप्‍टी गवर्नर नियुक्ति किया है. यह पद जनवरी में माइकल पात्रा के रिटायर होने के बाद से खाली गो गया था. इस पद पर पूनम की नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है.

RBI New Deputy Governor : RBI ने पूनम गुप्ता को नया डिप्‍टी गवर्नर नियुक्ति किया है. यह पद जनवरी में माइकल पात्रा के रिटायर होने के बाद से खाली गो गया था. इस पद पर पूनम की नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है.

RBI New Deputy Governor : RBI को अपना डिप्‍टी गवर्नर भी मिल गया है. जनवरी से खाली पड़े इस पद पर सरकार ने पूनम गुप्‍ता को नियुक्‍त किया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्‍हें 3 साल के लिए इस पद पर नियुक्‍त किया गया है. डिप्‍टी गवर्नर पद पर नियुक्‍त होने से पहले पूनम गुप्‍ता ने कई महत्‍वपूर्ण पदों पर भी काम किया है.

कैसा रहा है पूनम का करियर

पूनम गुप्ता ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में मास्टर्स और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, USA से PhD की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षण से की और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ISI दिल्ली समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाया. इसके बाद वह IMF और वर्ल्ड बैंक से जुड़ीं, जहां उन्होंने लगभग 20 साल तक काम किया. वहीं, साल 2021 में उन्होंने NCAER की डायरेक्टर जनरल के रूप में भी काम किया.

प्रमुख उपलब्धियां पर भी डालें नजर

पूनम गुप्ता प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद और 16वें वित्त आयोग की सलाहकार समिति की संयोजक के रूप में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने भारत की G20 प्रेसीडेंसी के दौरान मैक्रोइकॉनॉमिक्स और ट्रेड पर टास्क फोर्स की अध्यक्षता भी की है. वर्ष 1998 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र पर अपनी पीएचडी के लिए EXIM बैंक अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था.

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल लोकसभा में पास, 288/232 के वोट से हुआ ‘खेला’; राज्यसभा में हैं कई चुनौतियां

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?