Home Top News Women Reservation पर फिर गरमाई सियासत, चिदंबरम ने अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

Women Reservation पर फिर गरमाई सियासत, चिदंबरम ने अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

by Preeti Pal 27 November 2026, 9:08 AM IST
27 November 2026, 9:08 AM IST
Women Reservation पर फिर गरमाई सियासत, चिदंबरम ने अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

Women Reservation Bill: महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल, संसद का छोटा सा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाया है कि जब महिला आरक्षण कानून पहले से बन चुका है, तो फिर नया बिल लाने की जरूरत क्यों पड़ रही है? चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमित शाह या तो पुरानी बातें भूल रहे हैं या फिर सच को पूरी तरह सामने नहीं रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का ये दावा सही नहीं है कि कांग्रेस महिलाओं को एक-तिहाई सीटें देने के वादे को लागू होने से रोक रही है.

कानून का समर्थन

कांग्रेस नेता ने याद दिलाया कि सितंबर 2023 में संसद के दोनों सदनों ने संविधान का 106वां संशोधन पास किया था. इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हुआ था. चिदंबरम के मुताबिक, कांग्रेस ने इस कानून का पूरा समर्थन किया था और वो इसे जल्द लागू करने की मांग भी करती रही है. उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि जब कानून पहले ही बन चुका है, तो उसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा? आखिर नए बिल की जरूरत क्या है?

पुणे एयरपोर्ट जाने वाले यात्री सावधान! 15 मिनट से ज्यादा कार रोकी तो कटेगा 500 रु. का चालान

30 नवंबर से संसद का सत्र

दरअसल, लोकसभा सचिवालय ने जानकारी दी है कि संसद के बजट नहीं, बल्कि 18वीं लोकसभा के आठवें सत्र का दूसरा हिस्सा 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा. ये सत्र 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है. लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी. सरकारी कामकाज के हिसाब से दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर को खत्म हो सकती है.

सीटों की संख्या पर भी चर्चा

संसद के इस छोटे सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है. इसकी एक वजह परिसीमन यानी लोकसभा सीटों की संख्या और उनके क्षेत्रों में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव भी है. चर्चा है कि प्रस्तावित परिसीमन बिल के जरिए लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 की जा सकती हैं. हालांकि, सरकार ने अभी ये साफ नहीं किया है कि इस सत्र में कौन-कौन से बिल पेश किए जाएंगे. ऐसे में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. वैसे, संसद का पिछला मानसून सत्र 13 अगस्त 2026 को खत्म हुआ था. अब सबकी नजर 30 नवंबर से शुरू होने वाली बैठकों पर है. देखना होगा कि महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सरकार क्या कदम उठाती है.

News Source: ANI

25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे BJP के दिग्गज, मोदी के 25 साल पूरे होने पर पार्टी का बड़ा प्लान

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?