08 January 2024
कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले बंगाल को कर रहें हैं बदनाम
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों पर जोरदार निशाना साधा। उन्होने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले लोग राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। उन्होनें हाल ही में ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले का जिक्र करते हुए ये बात कही।
ममता ने जोर देकर कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों में कोलकाता को 10 सालों से देश का सबसे सुरक्षित शहर बताया गया है।
ममता स्टूडेंट्स वीक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होने कहा कि मैं अपने खिलाफ हो रही आलोचनाओं से परेशान नहीं हूं। लेकिन अगर कोई राज्य को बदनाम करने की कोशिश करेगा, तो मैं विरोध करूंगी। कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले लोग राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के सैकड़ों समर्थकों ने ईडी के अधिकारीयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया था। उनके कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचाया गया था। ये हमला तब किया गया था, जब ईडी की टीम राज्य की राशन प्रणाली में कथित अनियमितताओं के संबंध में छापेमारी के लिए शेख के संदेशखाली स्थित घर पर पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
