Home राजनीति पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका, जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू व विधायक शीतल अंगरूल हुए भाजपा में शामिल

पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका, जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू व विधायक शीतल अंगरूल हुए भाजपा में शामिल

by Rashmi Rani 27 March 2024, 6:48 PM IST (Updated 23 September 2025, 12:26 PM IST)
27 March 2024, 6:48 PM IST (Updated 23 September 2025, 12:26 PM IST)
sushil kumar rinku

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के बीच पंजाब में कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी को भी झटका लगा है. AAP के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए.

27 March, 2024

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. जालंधर से AAP के सांसद सुशील कुमार रिंकू बुधवार (27 मार्च 2024) को दिल्ली में स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली. इस दौरान जालंधर पश्चिम विधानसभा के विधायक शीतल अंगरूल ने भी आम आदमी पार्टी से छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं.

जालंधर की जनता से कुछ वादे किए थे : सुशील कुमार रिंकू

भाजपा ज्वाइन करने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि यह सच है कि मैंने सांसदी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर की जनता से कुछ वादे किए थे. वे पूरे नहीं कर पाया, क्योंकि में आम आदमी पार्टी ने मेरा समर्थन नहीं किया, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के विकास कार्यों से प्रभावित हूं.

कांग्रेस से शुरू की थी राजनीति

सुशील कुमार रिंकू पंजाब में आम आदमी पार्टी के एकलौते लोकसभा सांसद थे. उन्होंने पिछले साल ही जालंधर में कांग्रेस उम्मीदवारों को हराकर सांसद की शपथ ली थी और उनकी यह जीत 57 हजार वोटों के अंतरों से हुई थी. मालूम हो कि रिंकू कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं और कांग्रेस से ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, लोकसभा उप चुनाव (2023) से पहले ही उन्होंने AAP ज्वाइन की थी.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?