Home राजनीति अखिलेश यादव के निशाने पर भाजपा, यूपी में हारेगी तभी देश से हटेगी- अखिलेश  

अखिलेश यादव के निशाने पर भाजपा, यूपी में हारेगी तभी देश से हटेगी- अखिलेश  

by Live Times
0 comment
AKILESH-PM-WAR

30 दिसंबर 2023

भाजपा यूपी में हारेगी तभी देश से हटेगी- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तभी केंद्र की सत्ता से बाहर होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है और ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा।’

अखिलेश यादव की बड़ी बातें

  • 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी।
  • उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी।
  • उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी।
  • समाजवादियों ने नारा दिया है ‘80 हराओ, भाजपा हटाओ’।
  • हम इसी नारे को लक्ष्य मान कर काम कर रहे हैं।
  • भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है।
  • भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है।
  • जातीय जनगणना की विरोधी है।
  • बिना जातीय जनगणना सामाजिक न्याय नहीं मिल सकता।
  • भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस जीरो हो चुका है।
  • उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
  • सबसे ज्यादा अन्याय बेटियों, माताओं, बहनों के साथ उत्तर प्रदेश में हो रहा है।”
  • एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आयी है एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं और भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
  • भगवान के यहां से किसी को निमंत्रण नहीं आता है, भगवान जिसे चाहते हैं उसे स्वयं बुला लेते हैं। भगवान बुलाएंगे तो हम जाएंगे।
  • सीट बंटवारा कोई बड़ा सवाल नहीं है, बड़ा सवाल यह है कि विपक्षी गठबंधन आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को हराएगा।
  • भाजपा को सत्ता से हटाकर लोकतंत्र बचाया जाएगा और ईवीएम स्वत: हट जाएंगी।
  • भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा फिर आ गयी तो लोगों के वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?