Home राजनीति पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर, सरकार भर रही है अरबपतियों की जेब- प्रियंका

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर, सरकार भर रही है अरबपतियों की जेब- प्रियंका

by Farha Siddiqui
0 comment
congress general secretary Priyanka Gandhi

30 December 2023  

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रियंका का सरकार पर वार

पेट्रोल डीजल की दिन ब दिन पढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता सिर्फ कुछ अरबपतियों की जेब भरना है।

प्रियंका ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों की वजह से देश में महंगाई चरम पर है। गरीब और मध्यवर्गीय लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं। जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है।

कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर पोस्ट की जिसमें कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पिछले 19 महीने में 29 प्रतिशत सस्ता हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया, कि तेल कंपनियों ने छह महीने में 1.32 लाख करोड़ का मुनाफा कमाया है। उनकी इस अकूत कमाई का बोझ देश की जनता पर डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?