6 January 2024
हमारा मकसद संविधान और लोकतंत्र को बचाना, तभी यात्रा के लिए चुना मणिपुर- काग्रेंस
कांगेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होने जा रही है। राहुल गांधी ने मणिपुर के हालात को देखते हुए अपनी यात्रा के लिए इस राज्य को चुना है, ये कहना है, कांग्रेस प्रवक्ता महिमा सिंह का। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि हमारा मकसद संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।
महिमा ने आरोप लगाया कि बीजेपी को लोगों की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है। वो सिर्फ सुर्खियों में बने रहने पर फोकस कर रही है।
उन्होनें कहा मणिपुर को देखें, उसकी स्थिति अस्थिर बनी हुई है। राहुल गांधी उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जो वहां गए और वक्त गुजारा। यही वजह है कि राहुल ने अपनी यात्रा को शुरू करने के लिए मणिपुर जैसे राज्य को ही चुना है।
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर महाराष्ट्र तक का सफर तय करेगी। ये यात्रा 14 जनवरी को शुरू होगी।
गौरतलब है कि पिछले साल मई से मणिपुर में कुकी और मेइती समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में 180 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
