Home राजनीति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्ष को बुलाने पर बृजभूषण को ऐतराज़

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्ष को बुलाने पर बृजभूषण को ऐतराज़

by Farha Siddiqui 10 January 2024, 2:13 PM IST (Updated 30 July 2025, 5:07 PM IST)
10 January 2024, 2:13 PM IST (Updated 30 July 2025, 5:07 PM IST)
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्ष को बुलाने पर बृजभूषण को ऐतराज़

10 January 2024

विपक्ष ने कदम-कदम पर मंदिर बनने में रोड़े खड़े किए- बृजभूषण

कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्षी दलों को बुलाए जाने का विरोध किया है। बृजभूषण ने कहा कि, जिस विपक्ष ने कदम-कदम पर मंदिर बनाने में रोड़े खड़े किए हैं, उन्हें अयोध्या में कतई नहीं बुलाना चाहिये। उन्होंने कहा, विपक्षी दल वही लोग हैं, जो पहले बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहते थे, कि रामलला हम आयेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे।

उन्होनें कहा, पीएम मोदी कलियुग में त्रेता युग लेकर आये हैं। उन्होंने इन दोनों युगों के बीच का अंतर खत्म कर दिया है। आज घर-घर राम आ रहे हैं। पूरे देश में सिर्फ भगवान श्रीराम और राम मंदिर की चर्चा हो रही है। पिछले 500 सालों का सपना पूरा होने जा रहा है। सिंह ने कहा कि आज देश में कोई भी ऐसा नेता नहीं है, जिसकी चुनावी नैया बिना पीएम का नाम लिये पार हो जाए।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को न्यौता दिया गया है। उसी पर बीजेपी सांसद नाराज है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?