09 January 2024
2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने बिगुल फूंक दिया है। आप और कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया का हिस्सा हैं। आज दोनों दलों के नेताओं की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा की गई। बैठक के बाद आप नेता गोपाल राय ने कहा, कि दोनों पार्टियों के बीच बात शुरू हो गई है। हम दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में कांग्रेंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगें। राय ने कहा कि अब तक हमारे बीच जो बातचीत हुई वो सकारात्मक रही।
आपको बता दें कि आप दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। लेकिन पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर खुलेआम बयानबाजी हो रही है। राय ने कहा, हम गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगली बैठक में सीट को लेकर बातचीत होगी। जब हम गठबंधन में होते हैं, तो हमें आधिकारिक रुख अपनाना होता है, दोनों पार्टियां अपनी तैयारियां करेंगी और फिर चर्चा करेंगी।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
