Home राजनीति 10 जनवरी को कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक, सौंपी जांएगी जिम्मेदारियां

10 जनवरी को कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक, सौंपी जांएगी जिम्मेदारियां

by Farha Siddiqui 9 January 2024, 5:57 PM IST (Updated 30 July 2025, 3:53 PM IST)
9 January 2024, 5:57 PM IST (Updated 30 July 2025, 3:53 PM IST)
khadge on 10 january meeting

09 January 2024  

पार्टी की विभिन्न इकाइयों को सौंपी जांएगी जिम्मेदारियां

10 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस की एक अहम बैठक होने वाली है। जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की विभिन्न इकाइयों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी दी।

खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने कुछ फैसले किए हैं। जिसको लेकर मैं कल दिल्ली जा रहा हूं। हमारी पार्टी की विभिन्न इकाइयों के साथ बैठक है।

खड़गे ने कहा कि पार्टी ने निर्वाचन क्षेत्रों में 500 से ज्यादा पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी ने जिलेवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी उम्मीदवारों के चयन पर एक बैठक होनी है। इसी तरह की बैठकें दूसरे राज्यों में भी की जाएंगी।

इस दौरान खड़गे ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम हर चीज को व्यक्तिगत रूप से लेते है। मोदी कुछ लोगों को गले लगाते हैं, और कुछ लोगों को गलत बताते हैं। वो जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक की सरकारों की नीतियों पर अपमानजनक टिप्पणियां करते रहे हैं। वो कहते हैं कि उन लोगों ने कुछ नहीं किया। जो की बिलकुल भी ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?