22 दिसंबर 2023
पीएम से मध्यप्रदेश के विकास और जनहित से जुड़ी योजनाओं पर की चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला भी उनके साथ मौजूद रहे। मोहन यादव ने दिल्ली में तमाम नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की।
मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि नयी दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर मध्यप्रदेश के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में हर दिन नए कीर्तिमान रचे। भाजपा सरकार इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की। मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के सीएम मोहन यादव सहयोगियों के साथ पहली बार दिल्ली पहुंचे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीती, जबकि कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई।
यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग
