Home राजनीति भाजपा – सांसद प्रताप सिम्हा का बयान दर्ज

भाजपा – सांसद प्रताप सिम्हा का बयान दर्ज

by Live Times 22 December 2023, 8:16 PM IST (Updated 26 July 2025, 1:47 PM IST)
22 December 2023, 8:16 PM IST (Updated 26 July 2025, 1:47 PM IST)
भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा का बयान दर्ज, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी

22 दिसंबर 2023

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी

संसद की सुरक्षा में सेंध मामले का जिक्र करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा का बयान दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि प्रताप सिम्हा वहीं भाजपा सांसद हैं, जिनके कार्यालय की ओर से संसद सुरक्षा सेंध मामले के आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन को दर्शक दीर्घा के पास की संस्तुति की गई थी। प्रताप सिम्हा मैसूर से लोकसभा सांसद हैं।

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने आगे ये भी कहा कि 13 दिसंबर 2023 को इस मामले में जांच जारी है और रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कानून के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि संसद हमले की 22वीं बरसी पर दो लोगों सागर शर्मा और मनोरंजन ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में कूदकर स्मेक केन से पीले रंग का गैस फैलाया और नारेबाजी की। बाद में सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?