Home राजनीति सीएम योगी के साथ उनके मंत्री और विधायकों ने किए रामलला के दर्शन

सीएम योगी के साथ उनके मंत्री और विधायकों ने किए रामलला के दर्शन

by Rashmi Rani 11 February 2024, 3:38 PM IST (Updated 24 July 2025, 12:59 PM IST)
11 February 2024, 3:38 PM IST (Updated 24 July 2025, 12:59 PM IST)
सीएम योगी के साथ उनके मंत्री और विधायकों ने किए रामलला के दर्शन, सपा प्रमुख ने अस्वीकार किया निमंत्रण

11 Feb 2024

सपा प्रमुख ने अस्वीकार किया निमंत्रण

यूपी के सीएम योगी के साथ राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, दोनों उपमुख्‍यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ कई विधायक अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी महाराष्ट्र दौरे पर होने की वजह से सीधे अयोध्या पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक सपा के नेताओं को छोड़कर ज्यादातर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी। इसी दौरान मौर्य ने सपा पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा अगर कोई नहीं जा रहा है, तो वो ‘समाप्तवादी पार्टी’ है, सपा सफा हो जाएगी।

सपा प्रमुख ने अस्वीकार किया निमंत्रण

केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और राज्य विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह भी अयोध्या जा रहे हैं। सीएम योगी और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने रामलला के दर्शन के लिए दोनों सदनों के सदस्यों को आमंत्रित किया था। लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था।

सपा के विधायक भी जाना चाहते थे अयोध्या – महाना

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अयोध्या रवाना होने से पहले कहा कि ये आस्था का मामला है। किसी को भी किसी भगवान के दरबार में आने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। अगर कोई व्यक्ति नहीं आया तो ये उनका अपना मामला है। उन्होंने कहा कल अखिलेश यादव ने विधानसभा में कहा था कि ‘अध्यक्ष महोदय, आप बुलाएंगे तो भी मैं नहीं आऊंगा’ लेकिन मैंने उनसे कहा था कि जब आप अयोध्या जाएंगे तो मुझे भी अपने साथ ले चलना। महाना ने ये भी जानकारी दी की सपा के 14 विधायकों को छोड़कर सभी सदस्य अयोध्या जाना चाहते थे। लेकिन पार्टी के फैसले की वजह से वो नहीं जा पा रहे।

सपा विधायकों ने किया था जाने का आग्रह- उमाशंकर

बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि सपा नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया था, कि सभी को भगवान राम के दर्शन करने हैं। सपा विधायक राकेश सिंह ने लिखित में अनुरोध किया था। ऐसा ही अनुरोध शिवपाल सिंह यादव ने भी किया था। लेकिन इसमें किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, बसपा धर्मनिरपेक्ष है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। आज, अध्यक्ष के निर्देश पर हम अयोध्या जा रहे हैं। कल अगर दुनिया की सबसे अच्छी मस्जिद वहां बनेगी तो हम वहां भी जाएंगे।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?