Home राष्ट्रीय मध्यप्रदेश को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात

मध्यप्रदेश को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात

by Rashmi Rani 11 February 2024, 3:18 PM IST (Updated 31 October 2025, 11:40 AM IST)
11 February 2024, 3:18 PM IST (Updated 31 October 2025, 11:40 AM IST)
मध्यप्रदेश को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश के लिए 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी के साथ पीएम मोदी ने राज्य की ‘आहार अनुदान योजना’ के तहत करीब दो लाख महिला लाभार्थियों को महीने की किस्त भी जारी की।

1.75 लाख अधिकार अभिलेख बांटे

मध्यप्रदेश में आहार अनुदान योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक खाने के लिए 1,500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख अधिकार अभिलेख भी बांटे। ये अभिलेख लोगों को उनकी भूमि के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रदान करेगा।

टंट्या मामा भील कॉलेज की रखी गई आधारशिला

झाबुआ में प्रधानमंत्री मोदी ने टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी। इस कॉलेज के जरिए प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों के युवाओं को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। एक सौ सत्तर करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ये कॉलेज छात्रों के समग्र विकास के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?