Home राजनीति सीएम योगी ने किया अयोध्या का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

सीएम योगी ने किया अयोध्या का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

by Live Times 29 December 2023, 6:53 PM IST (Updated 28 July 2025, 3:41 PM IST)
29 December 2023, 6:53 PM IST (Updated 28 July 2025, 3:41 PM IST)
सीएम योगी ने किया अयोध्या का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

29 दिसंबर 2023

पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे से पहले यहां विकास कार्यों और शहर की सजावट का भी जायजा लिया। सीएम ने लता मंगेशकर चौक की सजावट को देखा और यहां वीणा के साथ सेल्फी भी ली। योगी ने फिर राम पथ को भी देखा। मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सजावट और प्लेटफार्म की व्यवस्था का जायजा लिया।

अयोध्या दौरे पर योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन भी किया। साथ ही प्रधानमंत्री के दौर से पहले प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

खबरों के मुताबिक संकट मोचन और रामलला के दर्शन कर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की।
इस महीने मुख्यमंत्री योगी का यह तीसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 2 दिसंबर और 21 दिसंबर को अयोध्या आए थे और मंदिरों में दर्शन-पूजन किया था।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?