Home राजनीति लल्लन का कटा पत्ता , नीतीश को फिर ‘सत्ता’

लल्लन का कटा पत्ता , नीतीश को फिर ‘सत्ता’

by Farha Siddiqui 29 December 2023, 1:42 PM IST (Updated 28 July 2025, 1:40 PM IST)
29 December 2023, 1:42 PM IST (Updated 28 July 2025, 1:40 PM IST)
Nitish become JDU President

29 December 2023  

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता के. सी त्यागी ने बताया कि राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया, और नीतीश को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर पार्टी ने मुहर लगा दी। पार्टी नेताओं का मानना है कि 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले नितिश को इस समय संगठन की कमान संभालनी चाहिए।

जेडीयू की बैठक में विपक्षी दलों को एक साथ लाने और जातिगत जनगणना की मांग की अगुवाई करने में नीतीश की भूमिका की सराहना की गई। जेडीयू विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा है।

वहीं लल्लन सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इस मोड़ पर पार्टी को नीतीश कुमार के नेतृत्व की जररुत होगी, क्योंकि मैं खुद अपना चुनाव लड़ने में व्यस्त रहूंगा। लल्लन सिंह मुंगेर से सांसद हैं। आपको बता दें कि लल्लन सिंह ने गुरूवार को जदयू अध्यक्ष पद छोड़ने और पार्टी के भीतर किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को खारिज किया था।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?