Home राजनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने की देता है प्रेरणा

by Rashmi Rani 30 January 2024, 11:36 AM IST (Updated 29 September 2025, 12:28 PM IST)
30 January 2024, 11:36 AM IST (Updated 29 September 2025, 12:28 PM IST)
Modi paid tribute to Mahatma Gandhi

आज का दिन देशवासियों के लिए बेहद ही अहम है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। पूरा देश उन्हें याद कर रहा है । वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और हमारे राष्ट्र के लिए उनके सपने को पूरा करने की प्रेरणा देता है।

वहीं, प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी बातों को ‘मोदीआर्काइव’ अक्सर लोंगो के बीच शेयर करता है। आज के दिन भी मोदीआर्काइव ने मोदी की निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए लिखा कि हम नरेंद्र मोदी की निजी डायरी के पन्ने आपके साथ साझा कर रहे हैं जो दर्शाते हैं कि उन्होंने न केवल महात्मा गांधी को काफी पढ़ा था, बल्कि अपनी निजी डायरी में गांधी के उद्धरण भी लिखे थे, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिलती है।’’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी सभी ने महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रपिता के सम्मान में कुछ देर का मौन भी रखा।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?