Home मनोरंजन ‘बिग बॉस 17’ के बाद अंकिता के पति के हाथ लगा एक और रियलिटी शो

‘बिग बॉस 17’ के बाद अंकिता के पति के हाथ लगा एक और रियलिटी शो

अब दूसरे रिएलिटी शो में दिखेंगे विक्की जैन

by Farha Siddiqui 30 January 2024, 11:39 AM IST (Updated 29 September 2025, 12:31 PM IST)
30 January 2024, 11:39 AM IST (Updated 29 September 2025, 12:31 PM IST)
vicky jain in Bigg Boss OTT 3

30 January 2024

हाल ही में ‘बिग बॉस 17’ का विनर अनाउंस किया गया है। इस बार ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी मुन्नवर फारुकी को मिली। वहीं, शो के कंटेस्टेंट रहे विक्की जैन की पॉपुलैरिटी भी काफी बढ़ चुकी है। ‘बिग बॉस 17’ में जब विक्की जैन की एंट्री हुई थी उस वक्त तक ज्यादातर लोग उन्हें एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति के तौर पर ही जानते थे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की जैन के हाथ अब एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 17’ के बाद अब विक्की जैन ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ सकते हैं। 

कंटेस्टेंट बनकर आएंगे विक्की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में विक्की जैन बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। हालांकि, इस बार विक्की अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के बगैर ही शो में एंट्री लेंगे। हांलाकि, मेकर्स की तरफ से अभी इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है। आपको बता दें कि इससे पहले ‘बिग बॉस ओटीटी’ ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। इसके पहले सीजन की विनर बनी थीं दिव्या अग्रवाल और दूसरे सीजन के विनर रहे थे एल्विश यादव।

 ‘बिग बॉस 17′ का सफर

‘बिग बॉस 17’ में विक्की जैन का सफर काफी शानदार रहा। फैंस उन्हें टॉप 5 में देखना चाहते थे। इतना ही नहीं लोग उन्हें ‘बिग बॉस 17’ का मास्टर माइंड कहने लगे थे। हालांकि, विक्की का गेम से आउट होना लोगों के लिए काफी शॉकिंग था। लेकिन हो सकता है कि जल्द ही लोग विक्की जैन को ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में देखें।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?