Home अंतरराष्ट्रीय PM Modi Russia Visit: PM मोदी की मॉस्को यात्रा शुरू, रूसी सांसद अभय कुमार सिंह ने बताया किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

PM Modi Russia Visit: PM मोदी की मॉस्को यात्रा शुरू, रूसी सांसद अभय कुमार सिंह ने बताया किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

by Live Times 8 July 2024, 6:58 PM IST (Updated 20 August 2025, 5:51 PM IST)
8 July 2024, 6:58 PM IST (Updated 20 August 2025, 5:51 PM IST)
modi

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा को लेकर भारतीय मूल के रूसी सांसद अभय कुमार सिंह ने कहा कि इस यात्रा से वर्ल्ड पॉलिटिक्स और जियोपॉलिटिक्स पर असर पड़ेगा.

08 July, 2024

PM Modi Russia Visit: मॉस्को (रूस) में भारतीय मूल के रूसी सांसद अभय कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉस्को यात्रा वर्ल्ड पॉलिटिक्स और जियोपॉलिटिक्स को जरूर प्रभावित करेगी. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और पुतिन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के बारे में सभी जानते हैं. दोनों देशों को इस यात्रा का लंबे समय से इंतजार था. पीएम मोदी के यहां आने से वैश्विक राजनीति, रक्षा संबंधों, सांस्कृतिक संबंधों और भू-राजनीति पर असर पड़ेगा.

मॉस्को पहुंचने पर PM को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को मॉस्को पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मॉस्को पहुंचने पर प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया.

पुतिन के साथ करेंगे डिनर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉक्सो में दो दिन की यात्रा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक करेंगे और उनके साथ डिनर भी करेंगे. पीएम ने एक्स पर लिखा- ‘अगले 3 दिनों में मैं रूस और ऑस्ट्रिया में रहूंगा. मेरी यह यात्राएं इन देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने का एक शानदार अवसर होगा.’

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?