Home राजनीति शिवसेना विवाद फैसले की सिब्बल ने की आलोचना

शिवसेना विवाद फैसले की सिब्बल ने की आलोचना

by Live Times
0 comment

फैसले को बताया लोकतंत्र की त्रासदी

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना घोषित किए जाने पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अलोचना की है उन्होने कहा कि इस नाटक की पटकथा बहुत पहले लिखी गई थी और जो देखा गया वो मजाक था।

शिंदे गुट के लिए शिवसेना विवाद पर आया फैसला एक बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रहीं है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बुधवार को कहा कि जून 2022 में विरोधी समूहों के उभरने पर उनके नेतृत्व वाला शिवसेना गुट असली राजनीतिक दल था और उन्होंने दोनों खेमों के किसी भी विधायक को अयोग्य नहीं ठहराया।

शिनसेना विवाद के 18 महीने बाद सत्ताधारी शिंदे ने शीर्ष पद पर अपनी जगह पक्की कर ली और लोकसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी गठबंधन में उनकी राजनीतिक ताकत बढ़ गई, जिसमें बीजेपी और राकांपा का अजित पवार समूह भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?