10 January 2024
कोहरे ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें, कईं ट्रेनें चली देरी से
जनवरी के दूसरे हफ्ते में ठंड का कहर लगातार जारी है। आज भी देश का उत्तरी और पूर्वी हिस्सा कोहरे की चपेट में रहा। मौसम विभाग की माने तो, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा रहा। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और असम में घना कोहरा रहा। वहीं, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ जगहों में मध्यम कोहरा रहा।
कोहरे से प्रभावित यातायात
कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। घने कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। जिसका असर हवाई उड़ानों पर भी पड़ा। राहत की बात ये रही कि हवा की वजह से इसमें कुछ सुधार आया। सुबह सात बजे विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई। लेकिन देश के दूसरे हिस्सें, यानी उत्तरी मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में 9 और 10 जनवरी को पहाड़ों की तुलना में तापमान कम दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : पर्यावरण से जुड़ी जानकारी, Hindi News, पर्यावरण की खबरें, Climate and Nature Updates
