Home राजनीति सपा और कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर समझौते को दिया अंतिम रूप

सपा और कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर समझौते को दिया अंतिम रूप

जल्द होगा और नामों का ऐलान

by Farha Siddiqui 2 February 2024, 2:09 PM IST (Updated 30 September 2025, 11:49 AM IST)
2 February 2024, 2:09 PM IST (Updated 30 September 2025, 11:49 AM IST)
SP Congress on seat sharing

02 February 2024

सपा और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सीट बंटवारे पर समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। इसकी जानकारी सपा नेता राम गोपाल यादव ने दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा जल्द ही और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

यादव ने बताया कि “हमने 16 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हम अगले कुछ दिनों में और सीटों पर नाम घोषित करेंगे। कांग्रेस और सपा यूपी में अंतिम समझौते पर पहुंच गए हैं।”

उन्होंने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है। यह संविधान को बचाने का चुनाव है। इसमें और देरी नहीं होनी चाहिए”। यादव ने कहा कि “चुनाव जमीनी स्तर पर लड़ा जाता है। अगर वक्त पर उम्मीदवार तय हो जाएंगे, तो उन्हें बीजेपी के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने का वक्त मिलेगा।”

इस बीच, सपा नेता डिंपल यादव ने भी यही बात दोहराई कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने में और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आगामी चुनाव “संविधान को बचाने” के लिए लड़ा जाएगा।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें मौजूदा सांसद डिंपल यादव को मैनपुरी से तो सांसद शफीकुर रहमान बर्क को संभल सीट ये चुनावी मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?