Home राजनीति राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में तेजस्वी हुए शामिल

राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में तेजस्वी हुए शामिल

by Farha Siddiqui
0 comment
rahul with tejasvi yadav

16 Febryary 2024

‘महागठबंधन’ के दोनों नेता दिखे साथ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई। राहुल की इस यात्रा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। राहुल ने पार्टी के जिला कार्यालय से सुबह अपनी यात्रा शुरू की। राहुल की यात्रा आज शाम कैमूर जिले के मोहनिया रास्ते से होते हुए यूपी में एंट्री करेगी।

तेजस्वी और राहुल एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी’ कार में सवार थे। उनकी कार जैसे जैसे आगे बढ़ रही थी, सड़क के दोनों तरफ उनकी यात्रा को देखने के लिए लोगों की भारी भी भीड़ जमा हो रही थी। दोनों नेताओं ने शहर की मुख्य सड़क पर जमा भीड़ की तरफ हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।

विपक्षी ‘महागठबंधन’ के दोनों नेताओं का दोपहर को कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करने का प्रोग्राम है।

आपको बता दें कि कल राहुल ने बिहार के औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित किया था। जिसमें राहुल ने किसानों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने किसानों की तुलना उन सैनिकों से की, जो देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर लड़ते हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?