Home राज्य बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

by Farha Siddiqui 16 February 2024, 11:35 AM IST (Updated 10 October 2025, 12:35 PM IST)
16 February 2024, 11:35 AM IST (Updated 10 October 2025, 12:35 PM IST)
ED action in Bengal school

16 Febryary 2024

बिल्डर के घर और ऑफिस पर मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल के प्राइमरी स्कूलों में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर एक बिल्डर के घर और ऑफिस पर छापे मारे है। ये बिल्डर पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का करीबी माना जाता है।

ED के अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों के साथ पहुंची ईडी की टीम ने कारोबारी के एक ऑफिस समेत उसके 3 फ्लैटों पर छापा मारा है। जिनमें से एक कोलकाता के नकटला में चटर्जी के घर के ठीक सामने है। उन्होने कहा कि घोटाले में बिल्डर की अहम भूमिका है। ऐसा माना जा रहा है कि बिल्डर ने घोटाले से मिले रुपयों को कई प्रोजेक्ट्स में इंवेस्ट करने में चटर्जी की मदद की थी।

केंद्रीय एजेंसी ने चटर्जी को सरकारी स्कूलों में भर्ती में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। ईडी कथित घोटाले के संबंध में पहले भी बिल्डर से दो बार पूछताछ कर चुकी है। अधिकारी ने बताया कि बिल्डर के कब्जे से जब्त किए गए कई डॉक्यूमेंट्स और बैंक स्टेटमेंट से यह साबित होता है कि चटर्जी ने प्राथमिक विद्यालय घोटाले से मिले पैसे को इंवेस्ट करने में उसकी मदद ली थी।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?