Home राजनीति संदेशखाली में CBI की छापेमारी पर TMC ने की बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई

संदेशखाली में CBI की छापेमारी पर TMC ने की बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई

by Live Times 27 April 2024, 6:33 PM IST (Updated 14 August 2025, 1:56 PM IST)
27 April 2024, 6:33 PM IST (Updated 14 August 2025, 1:56 PM IST)
Shahjahan Sheikh sandeshkhali

Lok Sabha Elecation 2024 : तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव चल रहे थे तब केंद्रीय एजेंसी ने संदेशखाली में खाली जगह पर छापेमारी की.

27 April, 2024

Lok Sabha Elecation 2024 : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास शिकायत दर्ज कराई है. पार्टी ने अपनी इस शिकायत में कहा है कि केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने राज्य में दूसरे चरण के मतदान के दौरान संदेशखाली में खाली जगहों पर छापेमारी की है.

चुनाव के दौरान की गई छापेमारी

टीएमसी ने कहा कि जब शुक्रवार को दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव चल रहे थे तब केंद्रीय एजेंसी ने संदेशखाली में खाली जगह पर छापेमारी की. वहीं पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख के सहयोगी के दो परिसरों की तलाशी के दौरान सीबीआई ने शुक्रवार को एक पुलिस सर्विस रिवॉल्वर और विदेशी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया.

ईडी पर हमले के बाद किया गया शेख को गिरफ्तार

ये तलाशी जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर भीड़ के हमले के सिलसिले में जांच के लिए की गई थी. भीड़ को कथित तौर पर शेख ने उकसाया था. हालांकि 29 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को सीईओ को लिखे पत्र में कहा कि मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि सीबीआई ने एनएसजी के बम दस्ते सहित दूसरे बलों को बुलाया है. मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी के दौरान एक घर से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?