Home Latest News & Updates बिहार-झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश पर चिराग की नजर, संगठन को मजबूत करने के लिए लखनऊ में जुटेगी पार्टी

बिहार-झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश पर चिराग की नजर, संगठन को मजबूत करने के लिए लखनऊ में जुटेगी पार्टी

by Sanjay Kumar Srivastava 5 July 2026, 5:05 PM IST (Updated 5 July 2026, 5:07 PM IST)
5 July 2026, 5:05 PM IST (Updated 5 July 2026, 5:07 PM IST)
बिहार-झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश पर चिराग पासवान की नजर, संगठन को मजबूत करने के लिए लखनऊ में जुटेगी पार्टी

UP LJP: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना आधार मजबूत करने में जुट गई है. पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को घोषणा की कि संगठन में नई ऊर्जा भरने के लिए इस साल पार्टी के संस्थापक दिवंगत राम विलास पासवान की जयंती लखनऊ में मनाई जाएगी. चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी अपने दिवंगत नेता के आदर्शों पर चलते हुए देश भर में संगठनात्मक विस्तार कर रही है.

कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद शुरू

उन्होंने साफ किया कि इस बड़े आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिय करना है. उन्होंने कहा कि LJP (राम विलास) ने पहले ही बिहार में अपनी मजबूत मौजूदगी बना ली है और झारखंड तथा नागालैंड में उसके विधायक हैं, साथ ही वह कई पूर्वोत्तर राज्यों में भी अपना दायरा बढ़ा रही है. इसी सोच के साथ हमने उत्तर प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने का लक्ष्य रखा है. आने वाले दिनों में राज्य इकाई के नेतृत्व में राज्य के अलग-अलग ज़िलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

सीट-शेयरिंग का फैसला राज्य इकाई पर छोड़ा

इस सवाल पर कि क्या पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी और गठबंधन की क्या रणनीति होगी, पासवान ने कहा कि पार्टी चुनावी मैदान में उतरने की इच्छुक है, लेकिन सीट-शेयरिंग और गठबंधन पर फ़ैसला राज्य इकाई करेगी और केंद्रीय संसदीय बोर्ड उसे मंज़ूरी देगा. मैं ईमानदारी से मानता हूं कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा रखती है. गठबंधन का स्वरूप और हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, यह राज्य इकाई तय करेगी और उसका प्रस्ताव अंतिम मंज़ूरी के लिए केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा कि हम केंद्र और बिहार में NDA का हिस्सा हैं. निश्चित रूप से हम उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन को मज़बूत करना चाहते हैं. पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का कद और उनकी लोकप्रियता बढ़ी है. राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले पर पासवान ने इसे लोगों की आस्था से जुड़े भ्रष्टाचार का मुद्दा बताया और कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार से जुड़ा मुद्दा है जिसने लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है.

आस्था के मुद्दों पर राजनीति नहीं

कहा कि मैं खुद भगवान राम का भक्त हूं. भगवान राम में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति इस मामले को लेकर चिंतित है. आस्था के मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार, दोनों ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर रही हैं. पासवान ने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, जो भी दोषी पाया जाएगा – चाहे वह कितना भी वरिष्ठ अधिकारी या पदाधिकारी क्यों न हो – उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी. दोषियों को सबसे कड़ी सज़ा दी जाएगी ताकि कोई भी दोबारा राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे.

बिहार की राजनीति में भूचाल: तेज प्रताप का गंभीर आरोप- मेरी और पिता लालू प्रसाद की हत्या की रची जा रही साजिश

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?