Home Latest News & Updates पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू होकर पलटी बस, 11 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू होकर पलटी बस, 11 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 21 October 2026, 3:10 PM IST (Updated 21 October 2026, 3:11 PM IST)
21 October 2026, 3:10 PM IST (Updated 21 October 2026, 3:11 PM IST)
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा : बेकाबू होकर पलटी बस, 11 यात्रियों की मौत, 30 से अधिक घायल, मची चीख-पुकार

Bus Accident: पाकिस्तान के पंजाब में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. सूचना पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. बचावकर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया. पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जा रही थी बस

बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक तेज रफ्तार बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब बस कराची से पंजाब के डेरा गाजी खान जिले की ओर जा रही थी. यह घटना लाहौर से लगभग 500 किलोमीटर दूर राजनपुर में हुई. पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा हाईवे के उस हिस्से पर हुआ, जहां निर्माण कार्य चल रहा था. चश्मदीदों ने बताया कि यह भीषण हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ.

आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत

प्रवक्ता ने कहा कि तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कई यात्री फंस गए और घायल हो गए. आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. एक बचाव अधिकारी के अनुसार, 19 घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि 12 अन्य लोगों को, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं, मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई. हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

पंजाब की मुख्यमंत्री ने जताया दुख

बचाव दलों ने शवों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा दिया है. पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने लोगों की मौत पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई और अधिकारियों को हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि जिन मृतकों की पहचान हो गई है, उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.

दर्दनाक बना दशहरा! गोंडा और फतेहपुर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 4 लोगों की मौत, 3 युवक लापता

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?