Home राज्य डिंडौरी के सड़क हादसा में 14 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

डिंडौरी के सड़क हादसा में 14 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

by Rashmi Rani 29 February 2024, 1:49 PM IST (Updated 1 October 2025, 1:20 PM IST)
29 February 2024, 1:49 PM IST (Updated 1 October 2025, 1:20 PM IST)
Unnao Road Accident: उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

29 Feb 2024

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषन सड़क हादसा हो गया है । जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल बताए जा रहे हैं । पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ये हादसा हुआ है । सभी घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है । वहीं, इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है । इसके साथ ही उन्होंने मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री ने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

मुख्‍यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पोस्ट करते हुए कहा कि ‘डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।’

मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे 2 लाख रुपये

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है। वहीं, पीएम ने मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है । एमपी के डिंडोरी में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे।’

राष्ट्रपति ने जताया दुख

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।’

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?