Home Latest News & Updates क्लास 6 में एडमिशन के लिए 2.1 लाख रुपये रिश्वत की मांग, एक महिला समेत दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

क्लास 6 में एडमिशन के लिए 2.1 लाख रुपये रिश्वत की मांग, एक महिला समेत दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

by Amit Dubey 30 June 2026, 9:28 AM IST
30 June 2026, 9:28 AM IST
Bribe For School Admission

Bribe For School Admission: समाज में शिक्षा की अपनी एक खास और अहम भूमिका होती है. यह भूमिका आज से नहीं बल्कि सदियों से चली आ रही है. सभ्य समाज में शिक्षित लोगों को काफी अहमियत भी दी जाती है. कहा जाता है कि कोई भी समाज कितना अच्छा होगा या बुरा, यह उस समाज के लोगों, उनकी शिक्षा और व्यवहार पर निर्भर करता है.

आज के समय में शिक्षा (एजुकेशन) काफी महंगी हो गई है. लोग अपने बच्चों के उज्ज्वल और कामयाब भविष्य के लिए पैसे की चिंता किए बगैर उन्हें अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे-अच्छे स्कूलों और कॉलेजों में एडमिशन कराते हैं. लेकिन इस दौरान कई लोग ‘शिक्षा माफिया’ के चंगुल में भी फंस जाते हैं. कई माता-पिता को अच्छे स्कूलों में अपने बच्चों के एडमिशन के लिए रिश्वत देनी पड़ती है. इस बीच एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के ठाणे से आया है. यहां क्लास 6 में एडमिशन के लिए बच्चे के माता-पिता से 1.2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई. आइए जानते हैं पूरी खबर.

मांगी थी 1.2 लाख की रिश्वत- पुलिस

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल में एडमिशन कराने के लिए रिश्वत की मांग का मामला महाराष्ट्र के ठाणे के राबोडी इलाके में स्कूल के बाहर का है. पुलिस के मुताबिक, सरकारी सहायता प्राप्त एक स्कूल में एडमिशन कराने के लिए 1.2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. इंस्पेक्टर संतोष नवलगी ने बताया, “आरोपी फातिमा अंसारी और चैतन्य प्रधान ने शिकायतकर्ता की बेटी को स्कूल में कक्षा 6 में दाखिला दिलाने के लिए 1.2 लाख रुपये की मांग की थी।”

77,300 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दो गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे में भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने एक महिला से उसकी बेटी का सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए कथित तौर पर 77,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्पेक्टर संतोष नवलगी ने आगे बताया, “22,700 रुपये की आधिकारिक स्कूल फीस को छोड़कर, उन्होंने (आरोपी) रिश्वत के तौर पर शेष 77,300 रुपये स्वीकार किए और एसीबी द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए.”

उन्होंने बताया कि एसीबी ने सोमवार को जाल बिछाकर राबोडी इलाके में स्कूल के बाहर रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी स्कूल के प्रधानाचार्य को प्रभावित करने के बहाने पैसे की मांग कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

साहब, अब रिश्वत लेना पड़ेगा महंगा! विजिलेंस ने 2025 में रचा इतिहास, Corrupt Officers को भेजा जेल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?