Home Top News 18 महीने की वार्ता पर बड़ा अपडेट! अमेरिकी राजदूत ने फाइनल ट्रेड डील पर दी अहम जानकारी

18 महीने की वार्ता पर बड़ा अपडेट! अमेरिकी राजदूत ने फाइनल ट्रेड डील पर दी अहम जानकारी

by Amit Dubey 30 June 2026, 8:22 AM IST (Updated 30 June 2026, 8:23 AM IST)
30 June 2026, 8:22 AM IST (Updated 30 June 2026, 8:23 AM IST)
India US Trade Deal

India US Trade Deal: भारत और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बीच ट्रेड डील को पूरा करने पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दोनों देशों के बीच करीब 18 महीनों की वार्ता चली है. इस दौरान इस बातचीत में कई बार रुकावटें भी आईं, लेकिन आखिरकार अब यह समझौता पूरा होने जा रहा है. यह बड़ी जानकारी अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने दी है.

बता दें कि इस व्यापार वार्ता को पूरा करने के लिए दोनों देशों के बीच बीते कई महीनों से लगातार बातचीत जारी थी. पिछले साल अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत पर 50 फीसदी का मनमाना टैरिफ लगाने के बाद इन दोनों देशों के बीच व्यापार रिश्तों में खटास आई थी.

तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के बीच बातचीत ने टैरिफ के मामले को शांत कर दिया था और ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 25 फीसदी के अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया था. हालांकि, उसके बाद यूएस कोर्ट के आदेश ने भारत समेत दुनिया के कई देशों को राहत दी और टैरिफ को 10 फीसदी कर दिया.

अब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर द्विपक्षीय बातचीत पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा अपडेट दिया है.

समझौता जल्द ही पूरा हो जाएगा- गोर

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को फाइनल होने के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने बताया कि इस डील को पूरा करने को लेकर दोनों देश अब वार्ता के अंतिम फेज में हैं.

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता अपने “अंतिम चरण” में है. उन्होंने कहा कि फाइनल वार्ता को पूरा होने में केवल एक प्रतिशत की वार्ता बाकी है. गोर ने विश्वास व्यक्त किया कि लगभग 18 महीनों की बातचीत के बाद यह समझौता जल्द ही पूरा हो जाएगा.

हम इस समझौते के अंतिम चरण में- सर्जियो गोर

मंगलवार को अमेरिका में यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम लीडरशिप समिट को संबोधित करते हुए सर्जियो गोर ने कहा कि वह समझौते को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं क्योंकि यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा. उन्होंने कहा, “हम इस समझौते के अंतिम चरण में हैं. इस समझौते का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है. दोनों पक्षों की ओर से कुछ ही चीजें बाकी हैं. यह फाइनल समझौते का केवल 1 प्रतिशत हिस्सा है.”

भारत में अमेरिकी राजदूत द्विपक्षीय संबंधों को लेकर आशावादी थे और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों का हवाला दिया, जो इन संबंधों को आगे बढ़ा रहा था.

ट्रंप भारत यात्रा की बाते करते रहते हैं- गोर

गोर ने कहा, “लोग पूछते हैं, इसमें इतना समय क्यों लग रहा है? हम डेढ़ साल से इस पर काम कर रहे हैं. इसे समझने के लिए, हम 20 साल से व्यापार कर रहे हैं. इसलिए चाहे कुछ भी हो, एक बार जब हम यूरोपीय समझौते को पूरा कर लेंगे, तो मुझे लगता है कि हमारी स्थिति अच्छी होगी. लेकिन मैं इसे जल्द से जल्द खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं.”

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि राष्ट्रपति (ट्रंप) को भारत यात्रा की बहुत सुखद यादें हैं और वे अभी भी इसके बारे में बात करते रहते हैं. गोर ने कहा, “पिछली बार उनकी यात्रा उनकी सबसे यादगार यात्राओं में से एक थी, जिसके बारे में वे आज भी बात करते हैं. वे इसे बहुत स्नेह से संजोते हैं. यह एक अविश्वसनीय बात है. इसलिए मैं राष्ट्रपति के भारत में दोबारा आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.” राजदूत गोर ने यह भी घोषणा की कि क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक लगभग दो सप्ताह बाद फिलीपींस में होने वाली है.

US के साथ BTA पर सबकी नजर! 50% टैरिफ बदलाव के बाद दिल्ली में अहम बैठक; अब तक क्या हुआ?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?