Champat Rai Resignation: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. दोनों इस्तीफे जांच में हुई कार्रवाई से जुड़े हो सकते हैं. बता दें, एसआईटी द्वारा शुरुआती रिपोर्ट सौंपने के बाद एक्शन तेज हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया है और दोषियों को चेतावनी दी है.
आठ आरोपी गिरफ्तार
इससे पहले एफआईआर में नामजद 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने गुरुवार को सभी आठ आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव का नाम है. टीन्नू यादव चंपत राय का ड्राइवर रह चुका है. SIT अभी कथित फाइनेंशियल गड़बड़ियों की जांच कर रही है. आरोपियों के बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी, मोबाइल रिकॉर्ड और कथित ट्रांजैक्शन की जांच की जाएगी.
चंपत राय ने वित्तीय ब्योरा देने से किया था इनकार
इस पूरे विवाद में ट्रस्ट के सेक्रेटरी चंपत राय की भूमिका पर सवाल कई सवाल खड़े हैं. इससे पहले चंपत राय ने अयोध्या प्रशासन को मंदिर की वित्तीय जानकारी देने से इनकार कर दिया था. चंपत राय ने ट्रस्ट की इनकम, खर्च, डोनेशन, बैंक अकाउंट, जमीन के लेन-देन और एसेट्स के बारे में डिटेल्स देने से मना कर दिया. एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (लॉ एंड ऑर्डर) इंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि PMO ने BJP नेता रजनीश सिंह द्वारा की गई शिकायत के बाद अयोध्या जिला प्रशासन को कार्यवाई का आदेश दिया था. लेकिन ट्रस्ट के सेक्रेटरी ने मंदिर की वित्तीय जानकारी देने से मना कर दिया. चंपत राय ने जांच का हवाला दिया कि जब तक एसआईटी की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक वे कोई जानकारी नहीं देंगे.
अब तक क्या हुआ
राम मंदिर में मिले दान के कथित गबन का विवाद 7 जून को सामने आया था. उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर 13 जून को एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई, जिसने 23 जून को सरकार को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंपी. SIT की सिफारिशों के आधार पर 25 जून की रात को एक FIR दर्ज की गई और अयोध्या पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के 7 जून को यह मुद्दा उठाने के बाद से ही कुछ आरोपियों के नाम सोशल मीडिया पर घूम रहे थे, जिसके बाद यह एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया, जिसमें VHP और आम आदमी पार्टी ने भी क्रिमिनल केस दर्ज करने की मांग की. अब आठ आरोपियों का गिरफ्तार किया गया है और चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का एक्शन, टिन्नू यादव-अनुकल्प मिश्रा समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
