Home अपराध Punjab Firing : पंजाब के बटाला में पानी को लेकर संघर्ष, 4 लोगों की गई जान; 8 लोग घायल

Punjab Firing : पंजाब के बटाला में पानी को लेकर संघर्ष, 4 लोगों की गई जान; 8 लोग घायल

by Live Times 8 July 2024, 3:06 PM IST (Updated 21 July 2025, 3:42 PM IST)
8 July 2024, 3:06 PM IST (Updated 21 July 2025, 3:42 PM IST)
punjab

Punjab Firing: पंजाब के बटाला में दो पक्षों में पानी के विवाद को लेकर जमकर फायरिंग हुई. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई.

08 July, 2024

Punjab Firing: पंजाब के बटाला के विठवान में रविवार रात दो पक्षों में पानी के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर फायरिंग होने लगी. पुलिस के मुताबिक इस दौरान गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले में FIR कर आगे की जांच में जुट गई है.

सरकारी पानी की खाल बनी फायरिंग की वजह

बटाला के विठवान में रविवार रात को सरकारी पानी को लेकर चल रही रंजिश में दो गुट आमने- सामने आ गए. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर 60 राउंड फायरिंग की. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

लुधियाना पुलिस ने फायरिंग मामले में की गिरफ्तारी

उधर, 18 जून को लुधियाना में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तेजधार हथियार और पिस्तौल बरामद की है. ADCP शुभम अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सतिंदर सिंह उर्फ ​​हैप्पी के खिलाफ पहले से ही 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि राजिंदर सिंह उर्फ ​​देगा के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें – राज्यों की खबरें, क्षेत्रीय समाचार, क्षेत्रीय ताज़ा खबरें, राज्य हिंदी समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?