Home Latest News & Updates विदेश से ऑर्डर दिलाने का झांसा, लाखों की ठगी! दिल्ली में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार

विदेश से ऑर्डर दिलाने का झांसा, लाखों की ठगी! दिल्ली में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार

by Preeti Pal 16 November 2026, 3:14 PM IST
16 November 2026, 3:14 PM IST
विदेश से ऑर्डर दिलाने का झांसा, लाखों की ठगी! दिल्ली में फर्जी इंटरनेशनल बायर कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार

Cyber Crime: विदेशी बाजार में अपना प्रोडक्ट बेचने और बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर पाने का सपना कई कारोबारियों को भारी पड़ गया. दिल्ली पुलिस ने द्वारका में एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है, जो देशभर के निर्माताओं और व्यापारियों को इंटरनेशनल खरीदार दिलाने के नाम पर ठग रहा था. इस मामले में पुलिस ने कंपनी के रजिस्टर्ड मालिक और ऑपरेटिंग मैनेजर समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, ये पूरा नेटवर्क ‘वेब सोल्यूशन एक्सपोर्ट’ नाम से चल रहा था. इसका ऑफिस द्वारका के सेक्टर-7 स्थित पालम एक्सटेंशन में था. यहां से 34 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 14 सीपीयू, 23 डायरियां, दो चेकबुक, फर्जी सर्टिफिकेट और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

लाखों की लगाई चपत

जांच में सामने आया कि आरोपी गूगल लिस्टिंग, B2B पोर्टल और सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए कारोबारियों तक पहुंचते थे. उन्हें भरोसा दिलाया जाता था कि कंपनी उनके प्रोडक्ट के लिए विदेशों में बड़े खरीदार उपलब्ध करा सकती है. इसके लिए कारोबारियों को 5,900 रुपये और GST से शुरू होने वाले पेड मेंबरशिप प्लान बेचे जाते थे. सदस्यता लेने के बाद उन्हें व्हाट्सऐप नंबर दिए जाते थे, जिन्हें विदेशी खरीदारों का बताया जाता था. लेकिन असल खेल यहीं से शुरू होता था. ये विदेशी खरीदार वास्तव में उसी कॉल सेंटर के कर्मचारी थे, जो इंटरनेशनल मोबाइल नंबरों के जरिए कारोबारियों से बात करते थे. वो बड़े एक्सपोर्ट ऑर्डर का लालच देकर अलग-अलग सर्टिफिकेट बनवाने की मांग करते थे.

दिल्ली की हवा में फिर घुला जहर! AQI 216 पर पहुंचा, इन इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब

फर्जी सर्टिफिकेट के नाम पर वसूली

आरोपी कारोबारियों से ISO, GMP, BRC, IEC और फूड सेफ्टी जैसे सर्टिफिकेट बनवाने को कहते थे. इसके बाद उन्हें दोबारा इसी कंपनी से संपर्क करने के लिए कहा जाता था. कंपनी र इन दस्तावेजों के नाम पर लाखों रुपये वसूलती थी. हैरानी की बात ये है कि एक सर्टिफिकेट देने के बाद भी ठगी का सिलसिला खत्म नहीं होता था. फर्जी खरीदार नए-नए दस्तावेजों की मांग करते और कारोबारी बार-बार भुगतान करते रहते थे.

शिकायतों से खुला राज

पुलिस को इस रैकेट का सुराग नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायतों के विश्लेषण से मिला. जांच में पता चला कि ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों के जरिए भेजी जा रही थी. महाराष्ट्र की एक साइबर ठगी की शिकायत में इंडसइंड बैंक का खाता सामने आया, जो इस फर्म के नाम पर था. आगे की जांच में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की शिकायतों का लिंक भी कंपनी के बैंक खातों और कॉल सेंटर से मिले मोबाइल नंबरों से जुड़ा मिला. पुलिस के अनुसार, फर्म का रजिस्ट्रेशन ऐसे व्यक्ति के नाम पर था, जिसने मासिक भुगतान के बदले अपनी पहचान इस्तेमाल करने दी थी. कॉल सेंटर में बिक्री, सपोर्ट, बायर कनेक्ट, फर्जी खरीदार और आईटी की अलग-अलग टीमें काम कर रही थीं. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम का पता लगाने में जुटी है.

News Source: ANI

उगते सूरज को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, दिल्ली से बिहार तक घाटों पर आस्था का सैलाब

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?