Home राज्यDelhi ‘केजरीवाल को जेल भेजा और बहुत तकलीफ दी…’ पत्नी सुनीता ने किया दर्द बयां; जानें क्या बोले AAP लीडर्स

‘केजरीवाल को जेल भेजा और बहुत तकलीफ दी…’ पत्नी सुनीता ने किया दर्द बयां; जानें क्या बोले AAP लीडर्स

by Sachin Kumar
0 comment
Delhi court discharging Kejriwal in excise policy case

Excise Policy : सुनीता केजरीवा ने कहा कि मैं सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं और माननीय जज का भी शुक्रिया कि उन्होंने इतनी हिम्मत दिखाई.

Excise Policy : दिल्ली शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों वरिष्ठ नेताओं समेत 23 लोगों को इस मामले में बरी कर दिया है. इसी बीच राजधानी का पारा बढ़ गया है और वह मोदी सरकार की नीयत पर सवाल खड़े कर रहे हैं. कोर्ट से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल फूट-फूट के रोने लग गए और उन्होंने कहा कि अदालत ने माना है कि वह कट्टर ईमानदार हैं. इसी बीच पार्टी के लीडर्स के बयान सामने आने लगे हैं.

हमें तकलीफ दी गई : सुनीता

सुनीता केजरीवा ने कहा कि मैं सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं और माननीय जज का भी शुक्रिया कि उन्होंने इतनी हिम्मत दिखाई. अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूरी ज़िंदगी ईमानदारी से जी है और उनकी बस एक ही ख्वाहिश है कि यह देश तरक्की करे. लेकिन ये लोग सत्ता के लालच में इतने सालों से हम पर इल्ज़ाम लगाते आ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमें तकलीफ़ दी. अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को जेल भेजा और बहुत तकलीफ़ दी. लेकिन मुझे हमेशा भरोसा था कि भगवान हमारे साथ खड़े रहेंगे और सच की जीत होगी. मैं उन सभी साथियों का भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो इस समय हमारे साथ खड़े रहे.

PM मोदी को माफी मांगनी चाहिए : संजय सिंह

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज़ पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी करने को लेकर AAP MP संजय सिंह ने कहा कि यह एक बड़ा फ़ैसला है, जिससे साबित हो गया है कि देश PM मोदी के हाथों में है, जो एक साज़िश करने वाले और तानाशाह हैं. मोदी और अमित शाह ने एक ईमानदार आदमी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी बदनाम किया है. उन्होंने आगे कहा कि हम CBI से कैश, सोना या किसी भी चीज़ का सबूत दिखाने के लिए कहते रहे, लेकिन उनके पास कुछ नहीं था. यह मोदी और अमित शाह के आदेश पर दर्ज किया गया एक बेबुनियाद केस था. PM मोदी को देश और अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिए.

ED व्हीलचेयर पर है : सौरभ भारद्वाज

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की एक कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को शराब पॉलिसी केस में CBI चार्जशीट पर संज्ञान लेने से मना करने पर कहा. उन्होंने कहा कि ED एक ऐसी संस्था है जो व्हीलचेयर पर है. ED ने दिल्ली, पंजाब, गुड़गांव, हैदराबाद, मुंबई और बैंगलोर में 600 जगहों पर रेड की, लेकिन क्या उन्हें कहीं 1 लाख रुपये भी मिले? क्या मनीष सिसोदिया के फ्लैट खरीदने या अरविंद केजरीवाल के खेती की जमीन या बेनामी प्रॉपर्टी खरीदने का कोई सबूत मिला? कुछ नहीं मिला.

सारे बदले के केस खत्म होंगे : मनोज झा

वहीं, जेल से छूटने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि टीवी चैनलों पर 24 घंटे डिबेट चल रही थी. न्यूज़ दिखाई गई कि केजरीवाल करप्ट हैं. मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है. उन्होंने हमारे ख़िलाफ़ झूठा केस किया. आज यह साबित हो गया है. कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है. इसके अलावा RJD MP मनोज झा ने कहा कि इस तरह सारे बदले के केस खत्म होंगे. यह बदले के केस की मेरिट पिटीशन थी. इस तरह से एक पॉलिटिकल लड़ाई लड़ी गई. यह एक शुरुआत है और इन दो लोगों की तरह सभी को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- कोर्ट के फैसले पर भावुक हुए केजरीवाल, AAP प्रमुख और सिसोदिया बरी; कोर्ट ने कही ये बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?