Home Latest News & Updates दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश नाकामः स्पेशल सेल ने 4 आतंकी किए गिरफ्तार, ISI के निशाने पर थे मंदिर और थाने

दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश नाकामः स्पेशल सेल ने 4 आतंकी किए गिरफ्तार, ISI के निशाने पर थे मंदिर और थाने

by Prashant Tripathi 2 July 2026, 2:48 PM IST (Updated 2 July 2026, 2:54 PM IST)
2 July 2026, 2:48 PM IST (Updated 2 July 2026, 2:54 PM IST)
दिल्ली दहलाने की ISI की बड़ी साजिश नाकाम, स्पेशल सेल ने 4 आतंकी किए गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन पंजाब और एक दिल्ली से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. इनके निशाने पर दिल्ली पुलिस के थाने और कुछ मंदिर थे.

पंजाब और दिल्ली से पकड़े गए आरोपी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये सभी पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर दिल्ली में फायरिंग व विस्फोट जैसी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी फोन नंबरों और एन्क्रिप्टेड माध्यमों से अपने पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में रहते थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंत सिंह , साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई है. इनमें तीन आरोपी पंजाब और एक दिल्ली से पकड़ा गया है.

पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

पुलिस ने इनके कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. डीसीपी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि स्‍पेशल सेल को खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तान स्थित ISI हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. इसके लिए पंजाब के युवाओं की भर्ती की गई थी. आरोपी विदेशी मोबाइल नंबरों के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क में थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बच सकें.

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आते थे हथियार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हथियार और मादक पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब सीमा पर भेजे जाते थे. इसके बाद उसे अलग-अलग राज्यों में पहुंचाने का काम किया जाता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी गगनप्रीत ने दिल्ली के कई पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी. उसे राजधानी में फायरिंग की घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी गई थी.स्पेशल सेल अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस मॉड्यूल के देश के अन्य राज्यों में भी संपर्क थे या नहीं. हाल के महीनों में शाहजाद भट्टी से जुड़े कई मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, जिससे संकेत मिलता है कि सुरक्षा एजेंसियां ऐसे नेटवर्क पर लगातार नजर बनाई हुईं हैं.

कराची में भीषण आतंकी हमला: गाड़ी से गेट तोड़ा, हैंड ग्रेनेड से दहला सिंध रेंजर्स कैंप, 6 की मौत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?