Home मनोरंजन बरसते बादल, हाथ में चाय का कप और कानों में ये Bollywood गाने; आपके मानसून को बना देंगे यादगार

बरसते बादल, हाथ में चाय का कप और कानों में ये Bollywood गाने; आपके मानसून को बना देंगे यादगार

by Preeti Pal 2 July 2026, 2:26 PM IST
2 July 2026, 2:26 PM IST
बरसते बादल, हाथ में चाय का कप और कानों में ये सदाबहार Bollywood गाने; आपके मानसून को बना देंगे यादगार

Bollywood Songs for Monsoon: बारिश आते ही सिर्फ मौसम नहीं बदलता, बल्कि दिल का मिजाज भी बदल जाता है. खिड़की पर गिरती बूंदें, मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू, हाथ में गर्म चाय या कॉफी का कप और बैकग्राउंड में बजता कोई खूबसूरत बॉलीवुड गाना. इससे बेहतर एहसास शायद ही कोई हो. यही वजह है कि मॉनसून और बॉलीवुड म्यूजिक का रिश्ता हमेशा से बहुत खास रहा है. वैसे भी, हिंदी फिल्मों में बारिश सिर्फ मौसम नहीं होती, बल्कि प्यार का इजहार भी होती है, बिछड़ने का दर्द भी, नई शुरुआत की उम्मीद भी और यादों की सबसे खूबसूरत किताब भी. जब भी बारिश होती है, कई लोग अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट ऑन कर देते हैं. फिर कुछ देर के लिए खुद को किसी फिल्म के हीरो या हीरोइन से कम नहीं समझते. वैसे तो ‘बरसो रे’ और ‘टिप टिप बरसा पानी’ जैसे गाने बारिश की पहचान बन चुके हैं. लेकिन बॉलीवुड के खजाने में कुछ ऐसे गाने भी हैं, जो तेज बारिश के शोर के बीच धीरे-धीरे दिल में उतरते हैं. अगर इस मॉनसून आप भी अपनी प्लेलिस्ट में कुछ खास एड करना चाहते हैं, तो ये 15 बॉलीवुड गाने आपके लिए ही हैं.

रहना तू- दिल्ली-6

अगर बारिश की शाम किसी अपने की याद लेकर आई है, तो फिल्म ‘दिल्ली 6’ का ‘रहना तू’ से बेहतर साथी शायद ही कोई हो. प्रसून जोशी के खूबसूरत लिरिक्स और ए.आर. रहमान का म्यूजिक इस गाने की जान है. ये गाना प्यार की मासूमियत, सुकून और इंतजार को इतनी खूबसूरती से बयां करता है कि बारिश की हर बूंद इसके साथ और भी खास लगने लगती है.

मानसून में स्विट्जरलैंड जैसा फील देंगे भारत के ये 5 खूबसूरत Hill Stations, गर्मी की नहीं रहती टेंशन

फिर मोहब्बत-मर्डर 2

हर बारिश सिर्फ खुशी नहीं लाती. कुछ बूंदें पुरानी यादों को भी जगा देती हैं. ऐसे में इमरान हाशमी की फिल्म ‘मर्डर 2’ का गाना ‘फिर मोहब्बत’ बिल्कुल फिट बैठता है. मिथुन के म्यूजिक और सईद कादरी के दिल छू लेने वाले लिरिक्स इस गाने को दर्द और सुकून का अनोखा कॉम्बिनेशन बना देते हैं. ये गाना टूटे दिल को भी एक अजीब सी राहत देता है.

होसाना-एक दीवाना था

पहली बारिश जैसी ताजगी अगर किसी गाने में महसूस करनी हो, तो ‘होसाना’ जरूर सुनें. जावेद अख्तर के रोमांटिक लिरिक्स और ए.आर. रहमान का शानदार म्यूजिक इस गाने को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है. बारिश से भीगी खिड़कियों के सामने बैठकर इसे सुनना ऐसा लगता है, जैसे पहली बार प्यार हुआ हो और पूरी दुनिया अचानक खूबसूरत नजर आने लगी हो.

ख्वाबों के परिंदे- जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

बारिश कभी-कभी खुलकर जीने का मौका भी देती है. फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का गाना ‘ख्वाबों के परिंदे’ कुछ ऐसा ही है. ये आपको जिंदगी को खुलकर जीने की याद दिलाता है. चाहे बारिश में लॉन्ग ड्राइव हो या घर की बालकनी में बैठकर दूर तक बादलों को देखना, ये गाना हर पल को और भी खूबसूरत बना देता है.

बड़े अच्छे लगते हैं- बालिका वधू

कुछ गाने वक्त के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि और भी खूबसूरत हो जाते हैं. ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ उन्हीं गानों में से एक है. ये गाना बताता है कि प्यार हमेशा बड़े वादों में नहीं, बल्कि साथ बिताए छोटे-छोटे पलों में छिपा होता है. बारिश में ये गाना सुनना किसी पुराने ब्लैक एंड व्हाइट रोमांस से कम नहीं है.

भागे रे मन-चमेली

पहली तेज बारिश के बाद जब मौसम खुलता है और मन बाहर निकलने को मचलने लगता है, उस सिचुएशन में ‘भागे रे मन’ बिल्कुल फिट बैठता है. संदीप शांडिल्य का म्यूजिक और इरशाद कामिल के खूबसूरत बोल इस गाने की ताकत है. ये गाना आपको बारिश में भीगने और हर पल को खुलकर जीने का मन करा देता है.

तेरे नैना-चांदनी चौक टू चाइना

बारिश शहर की भागदौड़ को कुछ देर के लिए रोक देती है. उसी ठहराव का एहसास ‘तेरे नैना’ में मिलता है. शंकर-एहसान-लॉय के म्यूजिक से सजा ये गाना बहुत सॉफ्ट, रोमांटिक और दिल को सुकून देने वाला है. इसे सुनते हुए ऐसा लगता है जैसे कोई अपना धीरे-धीरे दिल की बात कह रहा हो.

ये हसीन वादियां- रोजा

अगर बारिश पहाड़ों में हो, चारों तरफ धुंध फैली हो और ठंडी हवा चेहरे को छू रही हो, तो ‘ये हसीन वादियां’ गाना अपने आप याद आ जाता है. ए.आर. रहमान का ये एवरग्रीन गाना नेचर की खूबसूरती और प्यार की मासूमियत को बहुत शानदार अंदाज में पेश करता है. ये गाना आपकी मॉनसून प्लेलिस्ट में जरूर होना चाहिए.

तुम हो- रॉकस्टार

जब दिल में प्यार भी हो, तड़प भी और उम्मीद भी, तब रणबीर कपूर का गाना ‘तुम हो’ याद आता है. रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी पर फिल्माया गया ये गाना बारिश के मौसम में और भी ज्यादा अच्छा लगता है.

मॉन्टा रे-लुटेरा

जब बारिश के बाद मिट्टी की सोंधी खुशबू हवा में घुल जाती है, तब रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘लुटेरा’ का गाना ‘मॉन्टा रे’ दिल को सुकून देता है. बंगाल के फोक म्यूज़िक में यूज होने वाले ट्रेडिशनल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स ‘डोटारा’ की धुन इस गानो को एक अलग पहचान देती है. अमित त्रिवेदी के म्यूजिक ने इस गाने में चार चांद लगाने का काम किया.

नीले-नीले अंबर पर-कलाकार

साल 1983 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कलाकार’ का गाना ‘नीले नीले अंबर पर’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है. बारिश का मौसम वक्त को जैसे थोड़ा धीमा कर देता है. ऐसे में ये गाना सुनना किसी पुराने सुनहरे दौर में लौट जाने जैसा लगता है. कल्याणजी-आनंदजी का म्यूज़िक, इंदीवर के खूबसूरत लिरिक्स और किशोर कुमार की जादुई आवाज इस गाने को आज भी उतना ही ताजा बनाती है. ये गाना बारिश की दोपहर को पुरानी यादों के साथ-साथ सुकून से भर देता है.

इकतारा- वेक अप सिड

रणवीर कपूर की फिल्म ‘वेक अप सिड’ का गाना ‘इकतारा’ भी मानसून प्लेलिस्ट के लिए बढ़िया ऑप्शन है. लाइफ में कुछ बदलाव इतने धीरे-धीरे आते हैं कि हमें उनका एहसास भी नहीं होता. ‘इकतारा’ उसी सफर की कहानी कहता है. कार की खिड़की पर गिरती बारिश की बूंदों को देखते हुए ये गाना सुनना ऐसी फीलिंग देता है, जैसे जिंदगी चुपचाप बदल रही हो. इस गाने के डीप लिरिक्स सीधे दिल को छूते हैं.

मानसून में जंगल का जादू होगा डबल! भारत की 5 Wildlife Safari जहां बारिश में मिलता है सबसे शानदार एक्सपीरियंस

जी ले ज़रा-तलाश

आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘तलाश’ का गाना ‘जी ले ज़रा’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है. वैसे भी, हर बारिश दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए नहीं होती. कुछ बारिशें अकेले बैठकर खुद से बातें करने के लिए भी होती हैं. ‘जी ले ज़रा’ ऐसा ही गाना है, जो जिंदगी की भागदौड़ के बीच आपको ठहरने और खुद को समझने के लिए कहता है. ये गाना याद दिलाता है कि कभी-कभी सबसे खूबसूरत पल वही होते हैं, जिन्हें हम सिर्फ खुद के साथ बिताते हैं.

मस्त मगन-2 स्टेट्स

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म ‘2 स्टेट्स का गाना ‘मन मस्त मगन भी अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर लीजिए. अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और धुन इस गीत को बहुत खास बना देते हैं. बारिश की दोपहर में ये गाना ऐसा फील कराता है, जैसे पूरी दुनिया थम गई हो और सिर्फ आपका प्यार बाकी रह गया हो.

मेरे बिना-क्रूक

आधी रात हो, बाहर हल्की बारिश हो और किसी खास इंसान से लंबी चैट चल रही हो, ऐसे माहौल में इमरान हाशमी का गाना ‘मेरे बिना’ अपने आप दिल में उतर जाता है. इस गाने की मासूमियत, रोमांस और प्यारी धुन पुराने प्यार की मीठी यादों जैसी लगती है.

अभी ना जाओ छोड़कर-हम दोनों

साल 1961 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘हम दोनों’ का गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है. हालांकि, विदाई हमेशा मुश्किल होती है और अगर बाहर बारिश हो रही हो, तो जुदाई का दर्द और भी गहरा हो जाता है. ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ प्यार, शरारत और रोमांस का ऐसा खूबसूरत कॉम्बिनेशन है, जो आज भी दिलों पर राज करता है. साहिर लुधियानवी के लिरिक्स और जयदेव का म्यूज़िक इस गाने को सदाबहार बनाते हैं.

बारिश का जादू और बादल, भारत की 5 मैजिकल जगहें जहां Monsoon खुद बन जाता है एक खूबसूरत कहानी

शाम- आयशा

कुछ गाने सुनहरे सूरज ढलने जैसे होते हैं और कुछ गाने बारिश के बाद की नीली शाम जैसे. आयशा फिल्म का गाना ‘शाम’ ठीक वैसा ही है. इसकी खूबसूरत धुन, हल्की उदासी और सुकून भरा म्यूज़िक बारिश के बाद चमकती सड़कों और ठंडी हवाओं को और भी खूबसूरत बना देता है. ये गाना उन लोगों के लिए है, जो बारिश में भी शांति ढूंढ़ते हैं.

एक अजनबी हसीना से-अजनबी

राजेश खन्ना का गाना ‘एक अजनबी हसीना से’ बारिश में हुई एक अनजानी मुलाकात को बयां करते हैं. ये गाना किसी खास के साथ पहली मुलाकात की कहानी कहता है. किशोर कुमार की आवाज और आर.डी. बर्मन का शानदार म्यूज़िक इस गाने को हमेशा के लिए अमर बना चुका है.

तू ही हकीकत-तुम मिले

अगर बारिश के मौसम की प्लेलिस्ट में इमरान हाशमी का ‘तू ही हकीकत’ नहीं है, तो जैसे कुछ अधूरा रह गया. प्रीतम के शानदार म्यूज़िक और सईद कादरी के लिरिक्स इस गाने को मॉनसून का परफेक्ट रोमांटिक एंथम बना देते हैं. ये गाना अधूरी चाहत, इंतजार और प्यार को इतनी खूबसूरती से बयां करता है कि बारिश का हर पल किसी बड़े बॉलीवुड रोमांस का हिस्सा लगने लगता है.

बारिश की फिल्म में खुद बनें हीरो

मॉनसून का जादू सिर्फ आसमान से बरसती बूंदों में नहीं, बल्कि उन धुनों में भी छिपा होता है जो दिल के हर इमोशन को आवाज देती हैं. कभी ये गाने मुस्कुराने की वजह बनते हैं, कभी पुराने प्यार की याद दिलाते हैं और कभी जिंदगी को नए नजरिए से देखने की इंस्पिरेशन देते हैं.
तो अगली बार जब खिड़की पर बारिश की बूंदें दस्तक दें, चाय का कप हाथ में हो और ठंडी हवा चेहरे को छू रही हो, तब इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.

मानसून में Delhi-NCR से कुछ घंटों की दूरी पर मिलेंगे जन्नत जैसे नज़ारे! 10 Weekend Getaways जो वीकेंड बना देंगे यादगार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?