Home Latest News & Updates Gold-Silver खरीदने से पहले चेक करें नए रेट, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver खरीदने से पहले चेक करें नए रेट, जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव

by Preeti Pal 16 November 2026, 12:21 PM IST
16 November 2026, 12:21 PM IST
Gold-Silver खरीदने से पहले चेक कर लें नए रेट, दिल्ली से मुंबई तक जानें 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले ताजा भाव जरूर जान लें. सोमवार, 16 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने हल्की बढ़त दर्ज की. ऐसे में जूलरी खरीदने वालों से लेकर निवेश करने की सोच रहे लोगों तक, सभी की नजर नई कीमत पर बनी हुई है.

क्यों बदल रहे हैं?

सोमवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें नीचे रहीं. इसकी एक बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में शांति समझौते की उम्मीदों को लेकर बनी अनिश्चितता है. इस स्थिति ने महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ाई हैं. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार की शुरुआती एशियाई ट्रेडिंग के दौरान सोने में हल्की तेजी आई. स्पॉट गोल्ड 0.3 प्रतिशत बढ़कर 3,892.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में भी 0.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी. बढ़ती तेल कीमतों और महंगाई की उम्मीद ने सोने पर दबाव बनाया. निवेशक अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं. इससे ब्याज दरों को लेकर आगे की दिशा समझने में मदद मिल सकती है.

Stock Market की सुस्त शुरुआत! Sensex-Nifty लाल निशान में खुले, महंगाई ने निवेशकों की बढ़ाई टेंशन

आज का भाव

  • 16 नवंबर को बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम कुछ इस तरह हैंः
  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना 1,35,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,584 रुपये प्रति 10 ग्राम. चांदी 999 का भाव 1,71,070 रुपये प्रति किलो रहा.
  • मुंबई: 24 कैरेट सोना 1,36,140 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,795 रुपये प्रति 10 ग्राम. चांदी 999 का भाव 10,71,370 रुपये प्रति किलो रहा.
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोना 1,36,020 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,24,685 रुपये प्रति 10 ग्राम. चांदी 999 का भाव 1,71,130 रुपये प्रति किलो रहा.

MCX पर भी कमजोर

वायदा बाजार यानी MCX पर भी सोमवार सुबह कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली. सुबह करीब 9:13 बजे सोने का वायदा भाव 0.81 प्रतिशत गिरकर 1,36,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी का वायदा भाव करीब 3.16 प्रतिशत टूटकर 1,71,680 रुपये प्रति किलो पर आ गया.

इन बातों का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जरूर जांचें. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर गहने बनाने में किया जाता है. चांदी में 999 फाइन का मतलब 99.9 प्रतिशत शुद्धता है. ध्यान रखें कि यहां दिए गए भाव बाजार के खुदरा रेट हैं. जूलरी खरीदते हुए मेकिंग चार्ज, GST और दुकानदार के बाकी शुल्क जुड़ सकते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के जूलर से ताजा कीमत जरूर पूछ लें.

News Source: ANI

सस्ता कच्चा तेल देगा बाजार को राहत! 7.10% से 7.25% के बीच रह सकती है सरकारी बॉन्ड यील्ड

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?