Home Latest News & Updates 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, आतंकी खतरे के बीच 6 वांटेड आतंकियों की तलाश तेज; लगाए गए पोस्टर

15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, आतंकी खतरे के बीच 6 वांटेड आतंकियों की तलाश तेज; लगाए गए पोस्टर

by Prashant Tripathi 11 August 2026, 4:39 PM IST
11 August 2026, 4:39 PM IST
Security tightened Delhi August 15

Delhi News : दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खतरे को ध्यान में रखते हुए पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, रेलवे पुलिस और विभिन्न जिलों की पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा इकाइयां भी अलर्ट मोड पर हैं. इसी बीच पुलिस ने राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलकायदा के वांछित आतंकियों के पोस्टर चस्पा कर उनकी तलाश तेज की है. पोस्टरों में वांछित मोहम्मद शारजील अख्तर, मोहम्मद रेहान, अबू सुफियान, सैयद मोहम्मद अर्शियान, मोहम्मद शाहिद फैसल और मोहम्मद उमर के फोटो हैं.

आंतकियों के बारे में सूचित करें

पोस्टर में पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इनमें से किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें. पोस्टर पर सूचना देने के लिए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 112 भी दिया गया है. पुलिस ने पहचान या ठिकाने की जानकारी देने वालों को इनाम देने और उनका नाम गुप्त रखने की बात कही है. यह पोस्टर भीड़भाड़ वाली जगह पर और बाजारों में लगाए गए हैं.

19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों का पोस्ट लगाया

इसके साथ ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले बाजारों समेत सभी प्रमुख जगहों पर 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगाकर लोगों से इनसे जुड़ी कोई भी जानकारी नजदीकी पुलिसकर्मी या थाने में देने की अपील की है. हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के समय वॉन्टेड अपराधियों की फोटो सार्वजनिक की जाती है. इन संदिग्ध आंतकी के पोस्टरों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े वधावा सिंह बब्बर, पुरुषोत्तम सिंह पम्मा, हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा के अलावा गुरमीत सिंह बग्गा, भूपेंदर सिंह भिंडा, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह उर्फ नीता, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और परमजीत सिंह पम्मा जैसे कई खूंखार आतंकियों के नाम शामिल हैं.

कई लेयर में सुरक्षा चाक-चौबंद

इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर लाल किले और आसपास के इलाकों में कई लेयर के चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस भीड़ में संदिग्ध और वॉन्टेड लोगों की पहचान करने के लिए ‘अभिज्ञान’ ऐप और ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ (एफआरएस) जैसी उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. 15 अगस्त के समारोह के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 15,000 से 20,000 जवानों को तैनात किए जाने की तैयारी है. अधिकारियों ने बताया कि लाल किले पर होने वाले इस कार्यक्रम में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों समेत करीब 25,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है.

दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अरेस्ट, आतंकी मॉड्यूल का बिछा रहा था जाल; कई चीज बरामद

एक हजार सीसीटीवी लगाए गए

लाल किले और उसके आस-पास के इलाकों की निगरानी के लिए लगभग 1,000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें ‘फेशियल रिकग्निशन सिस्टम’ वाले कैमरे भी शामिल हैं. स्मारक के अंदर एक हाई-टेक सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जहां से पुलिसकर्मी और तकनीकी दल चौबीसों घंटे इलाके पर नजर रख रहे हैं.

स्नाइपर किए जाएंगे तैनात

ऊंचे मंचों समेत अहम जगहों पर ‘स्नाइपर’ तैनात किए जाएंगे और किसी भी अनधिकृत हवाई गतिविधि को रोकने के लिए ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ भी लगाए गए हैं. इस साल लाल किले पर कार्यक्रम का विषय ‘वंदे मातरम’ है. सुरक्षा कारणों से 15 अगस्त को स्मारक के आस-पास पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी गई है.

जाहिर है लाल किला ब्लास्ट के बाद से इस बार सुरक्षा पर नजर रखना एक बड़ा चैलेंज है ऐसे में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान और दिल्ली पुलिस के सामने एक कठिन चुनौती है इस कठिन चुनौती से निपटने के लिए सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. इस कंट्रोल रूम में लाल किला के आसपास के लगभग 10 किलोमीटर की पूरी तरह से कवर किया जा रहा है. बता दें कि लाल किला ब्लास्ट में कुल 11 लोगों की मौत हुई थी.

दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट! लाल किले और धार्मिक स्थलों के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?