Home मनोरंजन Oscar 2027 की दौड़ शुरू, जानें भारत की तरफ से कौन सी मूवी लड़ेगी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्मी मुकाबला?

Oscar 2027 की दौड़ शुरू, जानें भारत की तरफ से कौन सी मूवी लड़ेगी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्मी मुकाबला?

by Preeti Pal 11 August 2026, 4:45 PM IST
11 August 2026, 4:45 PM IST
Oscar 2027 की दौड़ शुरू, जानें भारत की तरफ से कौन सी मूवी लड़ेगी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्मी मुकाबला?

Oscar 2027: भारतीय सिनेमा के लिए एक बार फिर वो वक्त आ गया है, जब देश की कोई एक फिल्म दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड्स में से एक ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी जाएगी. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी FFI ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के लिए प्रक्रिया शुरू करने वाला है. इस बार फिल्मों को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना जाएगा. फिल्में भेजने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक रहेगी. चयन से जुड़ा कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे मुंबई के द क्लब में आयोजित किया जाएगा. अब असली सवाल यही है कि इस बार कौन सी फिल्म बाजी मारेगी?

पिछले साल का हाल

पिछले साल भारत की तरफ से ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर के लिए भेजा गया था. ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर इस फिल्म ने अपनी कहानी से लोगों का दिल जीता. 2025 में भारत की तरफ से टोटल 24 फिल्मों पर विचार किया गया था. अलग-अलग भाषाओं की इन फिल्मों में से आखिरकार ‘होमबाउंड’ को देश की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया. उस समय चयन समिति के अध्यक्ष एन. चंद्रा ने इस फैसले को काफी मुश्किल बताया. उन्होंने कहा था कि सभी फिल्में ऐसी थीं, जिन्होंने लोगों की जिंदगी को किसी न किसी तरह छुआ.

देव आनंद की एक सलाह ने बदल दी Govinda की जिंदगी, स्टाफ के लिए खरीदवा दिए बंगले!

‘होमबाउंड’ की कहानी

नीरज घायवान के निर्देशन में बनी ‘होमबाउंड’ की कहानी एक छोटे से गांव के दो बचपन के दोस्तों पर है. दोनों का सपना पुलिस की नौकरी पाना है. ये नौकरी उनके लिए सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि उस सम्मान और गरिमा को पाने का रास्ता है, जिससे वो लंबे समय से दूर हैं. फिल्म की कहानी पत्रकार और लेखक बशारत पीर के 2020 के न्यूयॉर्क टाइम्स के आर्टिकल ‘टेकिंग अर्मित होम’ से प्रेरित थी. फिल्म कान्स और टोरंटो जैसे बड़े फिल्म समारोहों में भी पहुंची थी.

ऑस्कर की लंबी लिस्ट

दिलचस्प बात ये है कि भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री चुने जाने के बावजूद ‘होमबाउंड’ ऑस्कर की लंबी लिस्ट में जगह नहीं बना सकी. फिल्म का निर्माण करण जौहर और अदार पूनावाला की धर्मा प्रोडक्शंस ने किया था. फिल्म को समीक्षकों से भी काफी तारीफ मिली. अब 2027 के ऑस्कर के लिए नई फिल्मों की तलाश शुरू हो रही है. भारतीय सिनेमा में हर साल अलग-अलग भाषाओं से ऐसी फिल्में सिलेक्ट की जाती हैं, जो मजबूत कहानी और अलग सब्जेक्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं.

14 मार्च का दिन

ऑस्कर का 99वां संस्करण 14 मार्च 2027 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा. फिलहाल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की नजर इस बात पर है कि इस बार चयन समिति किन फिल्मों को मुकाबले में उतारती है. अगले कुछ हफ्तों में जैसे-जैसे एंट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे ये मुकाबला और दिलचस्प होता जाएगा. यानी ऑस्कर की रेस में भारत की तरफ से इस बार कौन सी फिल्म उतरेगी, इसका जवाब आने वाले दिनों में मिल जाएगा.

Ajay Devgn बनेंगे Crime Patrol के होस्ट, 31 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन; जानें पूरी डिटेल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?