Home राज्य अंडमान-निकोबार में 12 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन

अंडमान-निकोबार में 12 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन

by Rashmi Rani 10 February 2024, 6:19 PM IST (Updated 30 October 2025, 6:25 PM IST)
10 February 2024, 6:19 PM IST (Updated 30 October 2025, 6:25 PM IST)
अंडमान निकोबार में 12 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे शुरूआत

10 Feb 2024

पीएम मोदी करेंगे शुरूआत

अंडमान-निकोबार द्वीप में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी 12 फरवरी को इसकी शुरूआत करेंगे। चयनित उम्मीदवारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र देंगे। अधिकारी ने मुताबिक सभी चयनित उम्मीदवारों को बता दिया गया है कि, नियुक्ति पत्र 12 फरवरी को होने वाले ‘रोजगार मेला’ के दौरान जारी किए जाएंगे। साथ ही उनसे नेताजी स्टेडियम में मौजूद होने का अनुरोध भी किया।

पोर्ट ब्लेयर के नेताजी स्टेडियम में 12 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप सी पदों पर चयनित सभी उम्मीदवारों को उनके नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक मेले में कुल 2,721 सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिये जाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे और उपराज्यपाल और द्वीप विकास एजेंसी के उपाध्यक्ष, एडमिरल डीके जोशी समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अंडमान-निकोबार द्वीप के सांसद कुलदीप राय शर्मा और मुख्य सचिव केशव चंद्रा भी समारोह में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?