Noida Electronic Chip Unit Fire: ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह आग की घटना सोमवार देर रात की है.
वहीं, आज मंगलवार सुबह में पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण इकाई में भीषण आग लग गई. इसमें दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं. हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है. आइए जानते हैं पूरी खबर.
इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण
न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात इकोटेक-3 इंडस्ट्रियल एरिया में ILGIM कंपनी में हुई. आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
प्रवक्ता ने आगे बताया कि फायरफाइटर्स आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी फैक्ट्री के अंदर एक दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया, जिससे उनमें से पांच लोग घायल हो गए. इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि दीवार गिरने से दमकल की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.
STORY | Fire breaks out at electronic chip unit in Noida, 2 firefighters killed, 3 injured
— Press Trust of India (@PTI_News) August 4, 2026
A massive fire broke out at an electronic chip manufacturing unit in Noida, killing two firefighters and injuring three others, police said on Tuesday.
The incident occurred late Monday… https://t.co/kFM2SqRF0E
रोहित यादव और तीरथपाल सिंह की मौत
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी पांच घायल फायरफाइटर्स को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां रोहित यादव और तीरथपाल सिंह की मौत हो गई. रोहित यादव फायरमैन थे वहीं, तीरथपाल सिंह चीफ कॉन्स्टेबल ड्राइवर थे. प्रवक्ता ने बताया कि तीन अन्य घायल फायरफाइटर्स की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है. घायलों का नाम राजपाल सिंह, मनीष कुमार और अमित कुमार है.
आग लगने के कारणों की जांच जारी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर पुलिस अधिकारी और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर मौजूद हैं. वे घटना की हर एंगल से जांच कर रहे हैं. शुरुआती जांच में अभी तक पता नहीं चल सका है कि कंपनी में आग कैसे लगी. वहीं, पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने यह भी बताया कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल नोएडा की इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग पर बुझा लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
News Source: PTI
