Home Latest News & Updates गुजरात में दवा के नाम पर बड़ा खेल! नकली दवा के खिलाफ FDA का शिकंजा, 30 से अधिक ठिकानों पर जांच

गुजरात में दवा के नाम पर बड़ा खेल! नकली दवा के खिलाफ FDA का शिकंजा, 30 से अधिक ठिकानों पर जांच

by Nikul Patel 22 August 2026, 5:01 PM IST (Updated 24 August 2026, 11:01 AM IST)
22 August 2026, 5:01 PM IST (Updated 24 August 2026, 11:01 AM IST)
Major racket name medicines Gujarat

Gujarat Fake Medicines : अहमदाबाद समेत गुजरात के अलग-अलग शहरों में नकली और डुप्लीकेट दवाइयों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. पिछले तीन दिनों से चल रही इस कार्रवाई में 30 से अधिक मेडिकल स्टोर्स, होलसेलर्स और दवा एजेंसियों की जांच की गई है. जांच के दौरान ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली Nicardia Retard-10 की संदिग्ध दवाइयां बरामद हुई हैं. खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचना मिली थी कि J.B. Chemicals & Pharmaceuticals Ltd., भरूच के नाम से बाजार में नकली NICARDIA RETARD 10 TABLET, Batch No. ACG25007 की बिक्री की जा रही है.

1250 टैबलेट के नमूने कब्जे में लिए गए

इसके बाद 19 अगस्त से अहमदाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान शुरू किया गया. जांच के दौरान नडियाद के किशन मेडिकल स्टोर से 660 टैबलेट जब्त कर परीक्षण के लिए भेजी गई हैं. वहीं, अहमदाबाद के पालडी स्थित पार्श्व मेडिकल एजेंसी से सप्लाई की गई इसी दवा की 590 टैबलेट भी जब्त की गई हैं. इस तरह कुल 1250 टैबलेट को निर्धारित नमूने के तहत कब्जे में लिया गया है. इसके अलावा जांच के दौरान Nicardia Retard 20, Cilacar 5, Cilacar 10, Cilacar TM 50 और Nicardia Retard 10 समेत अन्य संदिग्ध दवाइयों के नमूने भी लिए गए हैं. अलग-अलग फर्मों से करीब 1.70 लाख रुपये मूल्य के संदिग्ध दवा स्टॉक को प्रतिबंधित किया गया है.

42 से ज्यादा होलसेलर्स की तलाश

इस पूरे मामले में दवाइयों की सप्लाई चेन की जांच भी की जा रही है. प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गुजरात तक दवा पहुंचने की एक सप्लाई चेन सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, मामले में 42 से ज्यादा होलसेलर्स और सेमी-होलसेलर्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है. प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि संदिग्ध दवाइयां कहां से खरीदी गईं, किन-किन मेडिकल स्टोर्स और एजेंसियों तक पहुंचीं और आखिरकार मरीजों तक इनकी सप्लाई किस तरह हुई. अहमदाबाद के अलावा सूरत, भुज, भावनगर, नडियाद और अन्य स्थानों पर भी दवा एजेंसियों तथा मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायरा आगे निर्माता स्तर तक ले जाया जाएगा.

गुजरात केमिस्ट एसोसिएशन ने जताई चिंता

नकली दवाइयों के इस मामले में गुजरात केमिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जसवंत पटेल ने भी चिंता जताई है. उनका कहना है कि दवाइयों पर अत्यधिक डिस्काउंट और संदिग्ध सप्लाई चैन पर विशेष निगरानी की जरूरत है. जसवंत पटेल के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित होलसेल और रिटेल मार्जिन से ज्यादा डिस्काउंट देने वाले स्थानों पर नकली दवाइयों की बिक्री की संभावना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने चेन स्टोर्स के साथ-साथ दूसरे राज्यों से गुजरात में आने वाली दवाइयों की भी कड़ाई से जांच करने की मांग की है. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि केवल ज्यादा डिस्काउंट के लालच में दवाइयां न खरीदें और दवा खरीदते समय उसकी पैकिंग, बैच नंबर, निर्माता का नाम और प्रामाणिकता जरूर जांचें. पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी.

बाजार से गायब होंगी घटिया और नकली दवाएं, अब 1 जुलाई से कैंसर की दवाओं पर QR कोड अनिवार्य

पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा संबंधित फर्मों की खरीद-बिक्री, बिल, स्टॉक और सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट और दवाइयों के परीक्षण के परिणाम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में नकली या काउंटरफिट दवाइयों की पुष्टि होती है और किसी व्यक्ति या संस्था की संलिप्तता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर मामले में पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी. नकली दवाइयों का कारोबार सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा मामला है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि संदिग्ध दवाइयों की यह सप्लाई चेन कितनी लंबी है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आने की संभावना है. विभिन्न फर्मों में जांच की जा रही है. इस मामले में अहमदाबाद, सूरत और भुज समेत अन्य स्थानों पर स्थित विभिन्न फर्मों और मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की गई है.

कहा कहा हुई जांच?

  • लीलावती फार्मेसी एंड वेलनेस प्रा. लि., सेटेलाइट, अहमदाबाद
  • साणंद मेडिकल स्टोर्स, साणंद
  • पारस ईकोमेड, सेटेलाइट, अहमदाबाद
  • पार्श्व मेडिकल एजेंसी, पालडी, अहमदाबाद
  • फार्मा-365, अहमदाबाद
  • किशन मेडिकल स्टोर, नडियाद
  • अरिहंत मेडिकल एजेंसी, सेटेलाइट, अहमदाबाद
  • जे.एल.यू. मेडिकल एजेंसी, शाहिबाग, अहमदाबाद
  • वर्धमान मेडिकल एजेंसी, अहमदाबाद
  • सागर फार्मा एजेंसी, जूनागढ़
  • आगम गम फार्मास्यूटिकल, मेघाणीनगर, अहमदाबाद
  • आयुष मेडिकल एजेंसी
  • सुमेल, शाहिबाग, अहमदाबाद
  • एश्योर हेल्थ केयर, दरियापुर, अहमदाबाद
  • रिद्धि मेडिकल एजेंसी, सोला, अहमदाबाद
  • पारस मेडिकल एजेंसी, एलिसब्रिज, अहमदाबाद
  • ग्लोबल फार्मा, घाटलोडिया, अहमदाबाद
  • गिरिराज हेल्थ केयर, पालडी, अहमदाबाद
  • के.एम. डिस्ट्रीब्यूटर, एलिसब्रिज, अहमदाबाद
  • मेरु फार्मा, सूरत
  • श्याम डिस्ट्रीब्यूटर, सूरत
  • संजीवनी मेडिकल, गांधीधाम, भुज
  • एपेक्स फार्मा, भावनगर
  • रोटरी टींबी मेडिकल स्टोर, उमराला, भावनगर
  • राम मेडिकल स्टोर, भावनगर
  • सत्यम फार्मेसी, भावनगर

योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लखनऊ से देहरादून तक फैला फर्जी दवा नेटवर्क ध्वस्त, नकली मेडिसिन बरामद

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?