Home Top News एक झगड़ा और फिर मौत! ससुराल वालों पर इंजीनियर की हत्या का आरोप, हिरासत में 4 लोग

एक झगड़ा और फिर मौत! ससुराल वालों पर इंजीनियर की हत्या का आरोप, हिरासत में 4 लोग

by Sachin Kumar 22 August 2026, 4:05 PM IST (Updated 22 August 2026, 4:07 PM IST)
22 August 2026, 4:05 PM IST (Updated 22 August 2026, 4:07 PM IST)
Delhi Software engineer beaten death in-laws wife

Delhi Crime: दिल्ली के लक्ष्मी पार्क से एक झकझोरने वाला मामला सामने आया है. यहां पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी अंजाम ले लिया. 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना उस वक्त हुई जब घरेलू झगड़े के बाद पत्नी ने अपने परिजनों को बुला लिया. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है. साथ ही चार लोगों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है.

MNC में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था मृतक

मृतक विनय गुप्ता नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. उसकी शादी बुद्ध विहार की रहने वाली 31 वर्षीय गृहणी से तीन साल पहले हुई थी. पति-पत्नी के दो जुड़वा बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और एक लड़की है.

परिवार वालों ने शुरू कर दी मारपीट

विनय गुप्ता और उनकी पत्नी के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ था. इसके बाद पत्नी ने गुस्से में अपने परिवार वालों को बुला लिया. आरोप है कि परिवार के लोगों ने वहां पहुंचकर विनय के साथ मारपीट शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान विनय को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. ये मामला तब सामने आया जब विनय के परिवार ने आरोप लगाया कि घर के अंदर उनकी मां के सामने उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी जान चली गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है.

इंसानियत शर्मसार! नशे की हालत में पति की हत्या की और फिर शव को… रोंगटे खड़े कर देगा मामला

मेहमानों के लिए नाश्ता लेने गईं थी मां

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे विनय की पत्नी के परिवार के 6 लोग दोनों के बीच चल रहे झगड़े को निपटाने के लिए बातचीत करने के लिए आए थे. परिवार का दावा है कि जब कथित हमला शुरू हुआ, तो उस वक्त मृतक की मां मेहमानों के लिए नाश्ते का इंतजाम करने के लिए बाहर चली गई थी.

पीट-पीटकर कर दिया घायल

मां जब बाजार से घर लौटी तो उन्होंने कथित तौर पर अपने बेटे को पिटते हुए देखा और फिर उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की. मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई और हमलावरों से अपने बेटे को छोड़ने की गुहाई लगाई. इसके बाद भी पत्नी के परिवार वालों ने हमला जारी रखा. वहीं, विनय जब बुरी तरह घायल हो गया तो फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता ने बताया कि बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. वहीं, परिवार को उम्मीद थी कि यह मामला बातचीत से सुलझ जाएगा.

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद निहाल विहार पुलिस मौके पर पहुंची. सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस के अनुसार, कानूनी कार्रवाई के लिए शव को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

पति की हत्या के बाद की ‘ऑस्कर लेवल’ एक्टिंग! बॉयफ्रेंड संग ऐसे बनाया मर्डर प्लान, पुलिस जांच में खुला राज

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?