Home Latest News & Updates पति का पेट चीरकर आंतें बैग में भर रही थी पत्नी, मकान मालिक ने देखा…, कुरुक्षेत्र में हैवानियत की हद पार

पति का पेट चीरकर आंतें बैग में भर रही थी पत्नी, मकान मालिक ने देखा…, कुरुक्षेत्र में हैवानियत की हद पार

by Ravi Kaliraman 24 August 2026, 10:15 AM IST (Updated 24 August 2026, 10:37 AM IST)
24 August 2026, 10:15 AM IST (Updated 24 August 2026, 10:37 AM IST)
Woman Killed Husband

Woman Killed Husband: कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में पति की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. हत्या के तरीके ने पुलिस और स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार राजेश पर उसकी पत्नी विमला देवी ने कथित तौर पर चाकू से कई वार किए. मामले की भयावहता पोस्टमार्टम के दौरान और सामने आई. जांच में पता चला कि चाकू के वार से राजेश का पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक खुल गया था. चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी आंतें शरीर से बाहर आ गई थीं. पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को मृतक का करीब आधा लीवर और दाईं ओर की किडनी भी नहीं मिली.

आंतें बैग में भर रही थी महिला

मकान मालिक रिंकू के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे उसे कमरे से राजेश और विमला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं. शोर सुनकर वह ऊपर पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया. राजेश खून से लथपथ पड़ा था और उसके पेट पर गंभीर चोटें थीं. रिंकू के अनुसार, जब वह कमरे की ओर बढ़ा तो उसने कथित तौर पर विमला को राजेश के शरीर से बाहर निकली आंतों को एक बैग में डालते देखा. मकान मालिक को सामने देखकर महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई. गिरने से वह घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एक साल से कुरुक्षेत्र में रह रहा था दंपती

घटना की सूचना मिलते ही थर्ड गेट प्रभारी सतीश गौड़ और केयूके प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और वहां से छोटे-बड़े तीन चाकू बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है. महिला अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उसके बयान लेने का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार राजेश करीब एक साल से अपनी पत्नी विमला देवी के साथ कुरुक्षेत्र में रह रहा था. वह पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था. मकान मालिक के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. बताया जा रहा है कि विमला झाड़-फूंक का काम भी करती थी.

शादी को कई साल, नहीं थी कोई संतान

राजेश और विमला की शादी को कई साल हो चुके थे, लेकिन दोनों की कोई संतान नहीं थी. पुलिस अब दंपती के आपसी संबंधों, पुराने विवादों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, महिला के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पूरी तस्वीर साफ करने का प्रयास किया जा रहा है. हत्या के पीछे आखिर क्या वजह थी और घटना किस परिस्थिति में हुई, इसका खुलासा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

ड्राइवर बॉयफ्रेंड ने किया ब्लैकमेल, तो महिला ने ट्रक में लगा दी आग, पीलीभीत का यह मर्डर हैरान कर देगा

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?