Home Top News जयपुर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद, छावनी में तब्दील हुई पिंक सिटी! जानें पूरा मामला

जयपुर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद, छावनी में तब्दील हुई पिंक सिटी! जानें पूरा मामला

by Amit Dubey 8 June 2026, 12:04 PM IST (Updated 8 June 2026, 12:39 PM IST)
8 June 2026, 12:04 PM IST (Updated 8 June 2026, 12:39 PM IST)
Jaipur Internet Shutdown

Jaipur Internet Shutdown: आज के समय में अगर कुछ पल के लिए भी इंटरनेट बंद हो जाता है तो लोगों के कई ऑनलाइन काम रुक जाते हैं. इससे काफी परेशानी भी होती है. लेकिन सोचिए अगर पूरे 24 घंटे के लिए इंटरनेट को बंद कर दिया जाए तो क्या होगा? राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रशासन ने शहर के कुछ इलाकों में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है. इतना ही नहीं शहर में कई जगहों पर भारी पुलिस-बल की तैनाती की गई है. ऐसा लग रहा है कि मानों पिंक सिटी छावनी में तब्दील हो गई हो.

विश्व में पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर शहर में हर रोज हजारों की संख्या में देश-विदेश के पर्यटक आते हैं. इस बीच वहां की कुछ जगहों के लिए सोमवार को 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने यह कदम शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर उठाया है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

मस्जिद, मंदिर,सत्संग भवन और मजार हटाने की प्रक्रिया

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जयपुर में सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे अतिक्रमण विरोधी अभियान को देखते हुए राजधानी के कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. इसके तहत एक मस्जिद और दो मंदिरों सहित पांच धार्मिक संरचनाओं को हटाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, जगतपुरा के नंदपुरी अंडरपास में रेलवे लाइन के समानांतर चलने वाली सड़क को 80 फीट तक चौड़ा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार को हटाया जाना है.

इन सेवाओं के लिए इंटरनेट बंद

आधिकारिक आदेश के अनुसार, जयपुर उत्तर और जयपुर पूर्व पुलिस जिलों में 8 जून की रात 12 बजे से 9 जून की मध्यरात्रि तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं की गई हैं. इस दौरान बल्क एसएमएस, एमएमएस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद रहेंगे. हालांकि, वॉइस कॉल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी.

प्रशासन ने क्यों लिया इंटरनेट बंद का फैसला?

संभागीय आयुक्त वी सरवन कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित कम्यूनिकेशन प्लेटफार्मों के दुरुपयोग की संभावना का हवाला देते हुए, अफवाहों के प्रसार को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया था.

जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने चेतावनी दी है कि अभियान के दौरान सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, भड़काऊ सामग्री या गलत सूचना फैलाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने इलाके के कुछ हिस्सों में आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है और ड्रोन निगरानी के माध्यम से स्थिति पर नजर रख रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत आसपास के इलाके में बिजली की आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है.

वाराणसी को स्वच्छ बनाने की बड़ी मुहिम: आबादी वाले इलाकों से हटाए जाएंगे मांस-मछली के बाजार

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?