Home मनोरंजन 8 से 14 जून के बीच Netflix, Prime Video और बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी कई दमदार फिल्में और सीरीज

8 से 14 जून के बीच Netflix, Prime Video और बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी कई दमदार फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 8 June 2026, 11:29 AM IST (Updated 8 June 2026, 12:41 PM IST)
8 June 2026, 11:29 AM IST (Updated 8 June 2026, 12:41 PM IST)
इस हफ्ते OTT पर होगा फुल एंटरटेनमेंट का धमाका, हॉरर से लेकर रोमांस और क्राइम तक सब कुछ है तैयार

New OTT Release: अगर आप भी हर हफ्ते अपनी वॉचलिस्ट अपडेट करते हैं, तो आने वाले 7 दिन आपके लिए काफी खास होने वाले हैं. अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते हॉरर-कॉमेडी, रोमांस, क्राइम थ्रिलर और सर्वाइवल ड्रामा का जबरदस् कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ से लेकर अली फज़ल की इंटेंस क्राइम सीरीज ‘राख’ तक, इस वीक ऑडियन्स के पास एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने वाली है. ऐसे में आप भी अपनी बिंज वॉच की लिस्ट तैयार कर लें.

नॉर्वेः द डार्क होर्स

9 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज नॉर्वे की नेशनल फुटबॉल टीम की इंस्पायरिंग जर्नी है. 26 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में वापसी करने वाली टीम के स्ट्रगल, मेहनत और तैयारियों को करीब से दिखाया गया है. इसमें स्टार प्लेयर एरलिंग हालैंड और मार्टिन ओडेगार्ड जैसे खिलाड़ियों की झलक भी देखने को मिलेगी. स्पोर्ट्स लवर्स के लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

एवरी ईयर आफ्टर

10 जून को प्राइम वीडियो पर आने वाली ये रोमांटिक सीरीज दो दोस्तों की कहानी है. दोनों की दोस्ती टाइम के साथ प्यार में बदल जाती है. लेकिन एक राज़ दोनों को अलग कर देता है. कई साल बाद दोनों फिर आमने-सामने आते हैं. अगर आपको रोमांटिक शो पसंद हैं, तो ये वेब सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी.

SS Rajamouli की Varanasi में दिखेगा ‘श्री राम’ और ‘कुंभकर्ण’ का महायुद्ध, 30 मिनट का सीक्वेंस करेगा हैरान

आउटलास्टः द जंगल

अगर आपको रियलिटी और सर्वाइवल शोज पसंद हैं तो नेटफ्लिक्स की ये नई सीरीज आपके लिए ही है. इस बार कंटेस्टेंट्स को अलास्का की बर्फीली वादियों की बजाय पनामा के घने जंगलों में ले जाया जाएगा. यहां उन्हें सिर्फ नेचर के चैलेंजेज से नहीं, बल्कि टीम के अंदर की पॉलिटिक्स का भी सामना करना पड़ेगा. वहीं, विनर को 10 लाख डॉलर की प्राइज़ मनी भी मिलेगी.

भूत बंगला

नेटफ्लिक्स पर 12 जून को अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी स्ट्रीम होने वाली है. खिलाड़ी इस हॉरर कॉमेडी में एक ऐसे NRI के रोल में हैं, अपनी बहन की शादी के लिए गांव पहुंचते हैं. शादी से पहले महल से जुड़े कई डरावने राज़ सामने आने लगते हैं. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद साथ लौटी है, ऐसे में फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं.

राख

क्राइम और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए ‘राख’ एक बेहतरीन ऑप्शन है. 1970 के दशक की दिल्ली पर बेस्ड ये कहानी दो यंगस्टर्स के गायब होने से शुरू होती है. मामले की जांच करते हुए एक पुलिस ऑफिसर सच तक पहुंचता है. इस वेब सीरीज में अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. ये सीरीज 12 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है.

स्वीट मैगनोलिया सीजन 5

11 जून को नेटफ्लिक्स पर स्वीट मैगनोलिया का नया यानी 5वां सीज़न रिलीज हो रहा है. इस रोमांटिक ड्रामा में पुराने रिश्तों, नए चैलेंज और नई शुरुआतों की कहानी होगी. छोटे शहर की लाइफ और न्यूयॉर्क की चमक के बीच चलने वाली ये कहानी ऑडियन्स को इमोशनल जर्नी पर ले जाएगी.

बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही बॉबी देओल की ‘बंदर’, दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमाए, इन फिल्मों ने पीछे छोड़ा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?