Home Latest News & Updates 15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट: श्रीनगर का लाल चौक अभेद्य किले में तब्दील, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा लागू

15 अगस्त से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट: श्रीनगर का लाल चौक अभेद्य किले में तब्दील, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा लागू

by Sanjay Kumar Srivastava 11 August 2026, 3:00 PM IST (Updated 11 August 2026, 3:16 PM IST)
11 August 2026, 3:00 PM IST (Updated 11 August 2026, 3:16 PM IST)
श्रीनगर का लाल चौक अभेद्य किले में तब्दील

Jammu & Kashmir Security: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है. हर आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. श्रीनगर के लाल चौक पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है. विशेषकर श्रीनगर के लाल चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है.जोखिम वाले स्थानों और शहर में आने-जाने के रास्तों पर, खासकर रात के समय सुरक्षा चौकियों को और मज़बूत किया गया है. शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. सभी इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के तहत पुलिस लाल चौक और शहर के अन्य इलाकों में अचानक चेकिंग और तलाशी अभियान चला रही है.

अनंतनाग और पुलवामा हमले की जांच जारीः पुलिस प्रमुख

कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है. घाटी के पुलिस प्रमुख वीके बिरदी ने ‘बलिदान स्तंभ’ पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस न केवल श्रीनगर शहर में बल्कि घाटी के विभिन्न जिलों में भी हमेशा मज़बूत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखती है. सुरक्षा के कई स्तरों वाले इंतजाम न केवल खास जगहों पर बल्कि शहर के आसपास के इलाकों में भी किए गए हैं. अनंतनाग और पुलवामा में हाल ही में हुए हमलों की जांच के बारे में पूछे गए एक सवाल पर IGP ने कहा कि जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि जांच चल रही है, इसलिए अभी इस बारे में जानकारी देना मेरे लिए सही नहीं होगा.

बिरदी ने तैयारियों का लिया जायजा

उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह एक सार्वजनिक कार्यक्रम है. पुलिस इसमें केवल एक सहायक या आयोजक की भूमिका निभाती है. हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लें और इसे सफल बनाएं. बिरदी ने कश्मीर में समग्र सुरक्षा और घाटी में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने घाटी के सभी ज़िलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा और इंतज़ामों का जायज़ा लेने के लिए सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में IG BSF, IG CRPF, अतिरिक्त कमिश्नर SB श्रीनगर और सहयोगी सुरक्षा एजेंसियों के अन्य अधिकारी शामिल हुए.

संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने का निर्देश

वरिष्ठ अधिकारियों ने बिरदी को सुरक्षा इंतज़ामों के बारे में जानकारी दी. ज़िला पुलिस प्रमुखों ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अपने-अपने ज़िलों में की जा रही तैयारियों और सुरक्षा इंतज़ामों के बारे में जानकारी दी. बैठक के दौरान IG ने अधिकारियों को संवेदनशील और जोखिम वाले इलाकों में एरिया डोमिनेशन और गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए सुरक्षा इंतज़ामों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं.

आतंकियों पर शिकंजा! श्रीनगर में आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के पोस्टर लगाए, लोगों से सहयोग की अपील

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?