Home Latest News & Updates आतंकियों पर शिकंजा! श्रीनगर में आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के पोस्टर लगाए, लोगों से सहयोग की अपील

आतंकियों पर शिकंजा! श्रीनगर में आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के पोस्टर लगाए, लोगों से सहयोग की अपील

by Live Times 6 August 2026, 2:39 PM IST (Updated 6 August 2026, 3:39 PM IST)
6 August 2026, 2:39 PM IST (Updated 6 August 2026, 3:39 PM IST)
Posters terrorist Mohammad Latif Bhat Srinagar

J&K News : श्रीनगर में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर शहर के प्रमुख इलाकों में चस्पा किए हैं. श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव क्षेत्र में लगाए गए इन पोस्टरों के माध्यम से आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिले तो वह तुरंत सुरक्षा एजेंसियों या पुलिस को सूचित करें. साथ ही एजेंसी ने गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 15 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा भी की है.

पहचान रखी जाएगी गोपनीय

पोस्टरों में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से बिना किसी डर के आगे आने और आतंकवाद के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि जनता के सहयोग से आतंकवादी नेटवर्क को कमजोर करने और फरार आतंकियों को पकड़ने में काफी मदद मिल सकती है.

जम्मू कश्मीर के डोडा में खाई में गिरी सेना की गाड़ी; 10 जवान शहीद, 11 घायल, 3 की हालत गंभीर

तेज कर दी गई है लतीफ की तलाश

सुरक्षाबलों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आतंकी संगठनों से जुड़े सक्रिय आतंकियों तथा उनके नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में मोहम्मद लतीफ भट की तलाश तेज कर दी गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है.

टारगेट किलिंग की घटनाओं में शामिल होने का आरोप

गौरतलब है कि मोहम्मद लतीफ भट पर हाल के दिनों में हुई दो बड़ी टारगेट किलिंग की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. 22 जुलाई को उसने जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो मजदूरों की भी आतंकियों ने टारगेट किलिंग कर दी थी. इन दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लतीफ की तलाश और तेज कर दी है.

15 लाख रुपये के इनाम की गई घोषणा

अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आम नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. इसी उद्देश्य से 15 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है ताकि लोग बिना किसी भय के आगे आकर विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएं. सुरक्षा एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा.

आतंकवाद की दोहरी मार: भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला पाक अब खुद झेल रहा आत्मघाती हमले

जम्मू-कश्मीर से रवीेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?