Ajay Devgn Host Crime Patrol: टीवी का पॉपुलर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाला है. इस बार शो की कमान बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन संभालने वाले हैं. ‘क्राइम पेट्रोल 2026, क्राइम का करंट सीजन’ नाम से आएगा जो 31 अगस्त से शुरू होगा. शो का प्रीमियर रात 10:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा. दर्शक इसे सोनी लिव पर भी देख सकेंगे. अजय देवगन की एंट्री ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता पहले ही बढ़ा दी है.
‘सिंघम’ का अंदाज
अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो पुलिस और एक्शन वाले किरदार उनके करियर का अहम हिस्सा रहे हैं. ‘सिंघम’, ‘दृश्यम’ और ‘गंगाजल’ जैसी फिल्मों में उन्होंने कानून और क्राइम से जुड़े किरदार निभाए हैं. ऐसे में ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करने उनकी स्क्रीन इमेज को और दमदार तरीके से पेश करेगा. इस शो के प्रोमो हाल ही में रिलीज किए गए हैं. इनमें अजय देवगन दर्शकों से सीधे बात करते नजर आते हैं. वो लोगों को डरने के बजाय सतर्क रहने की सलाह देते हैं. उनका मैसेज साफ है कि, क्राइम की कहानियां सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि हमें अपने आसपास की परिस्थितियों को लेकर ज्यादा सावधान करने के लिए भी हैं. शो के प्रोमो में अजय कहते हैं, मैं रहूंगा आपके साथ, यानी दर्शकों को इन मामलों की कहानी के सफर में वो खुद साथ लेकर चलेंगे.
सिर्फ शो नहीं, जिम्मेदारी भी
अजय देवगन ने कहा है कि ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शो का हिस्सा बनना उनके लिए सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए जिम्मेदारी जैसा है. उनका कहना है कि, इस फ्रेंचाइजी ने लंबे समय से क्राइम की कहानियों के जरिए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है. नए सीजन में भी ऐसे मामलों से प्रेरित कहानियां दिखाई जाएंगी, जिन्होंने देश को झकझोर दिया है. अजय का कहना है कि इन कहानियों को देखने के बाद दर्शक डर में रहने के बजाय ज्यादा सतर्क और जागरूक रहें, यही कोशिश होगी.
भारत में Spider Man का बड़ा धमाका, Brand New Day ने तोड़ा Avatar का रिकॉर्ड
2003 से चल रहा है शो
‘क्राइम पेट्रोल’ की शुरुआत साल 2003 में हुई थी. इतने लंबे सफर में शो के कई अलग-अलग वर्जन सामने आए. सनमें ‘क्राइम पेट्रोल सतर्क’, ‘क्राइम पेट्रोल दस्तक’, ‘क्राइम पेट्रोल डायल 100’ और ‘क्राइम पेट्रोल 2.0’ शामिल हैं. अनूप सोनी लंबे समय तक इस फ्रेंचाइजी का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं. उनके अलावा साक्षी तंवर, सोनाली कुलकर्णी, दिव्यांका त्रिपाठी, आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे और नकुल मेहता जैसे कलाकार भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं. अब अजय देवगन की एंट्री से शो में एक नया रंग देखने को मिलेगा. असली घटनाओं से प्रेरित कहानियां, ड्रामेटाइज्ड रीक्रिएशन और जागरूकता का संदेश, इन सबके बीच अजय का सीरियस अंदाज ‘क्राइम पेट्रोल 2026’ को कितना अलग बनाता है, इसका जवाब 31 अगस्त से मिलने लगेगा.
देव आनंद की एक सलाह ने बदल दी Govinda की जिंदगी, स्टाफ के लिए खरीदवा दिए बंगले!
News Source: PTI
