Co-Ord Set: घूमने का प्लान बनते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर ऐसा क्या पहनें जो देखने में स्टाइलिश भी लगे और आराम भी दे. चाहे फ्लाइट पकड़नी हो, रोड ट्रिप पर निकलना हो या फिर वीकेंड वेकेशन एंजॉय करना हो, सही आउटफिट पूरे ट्रैवल एक्सपीरियंस को और अच्छा बना देता है. ऐसे में को-ऑर्ड सेट आजकल ट्रैवल फैशन के लिए फेवरेट बन चुके हैं. इन्हें पहनने के बाद अलग-अलग कपड़े मैच करने की झंझट भी खत्म हो जाती है. अगर आप भी अगली ट्रिप के लिए कुछ नया और ट्रेंडी ढूंढ़ रही हैं, तो ये को-ऑर्ड सेट डिज़ाइन जरूर देखें.
कॉटन को-ऑर्ड सेट
अगर आपकी यात्रा लंबी है तो कॉटन फैब्रिक से बेहतर कुछ नहीं. सॉफ्ट टी शर्ट और मैचिंग जॉगर वाला को-ऑर्ड सेट पूरे दिन आराम देता है. इसे सफेद स्नीकर्स और एक कैप के साथ पहनें, आपका लुक और शानदार लगेगा.

ओवरसाइज को-ऑर्ड सेट
बीच वेकेशन या गर्मियों की ट्रिप के लिए इस तरह का को-ऑर्ड सेट एकदम परफेक्ट रहता है. हल्के रंगों या फ्लोरल प्रिंट वाला ओवरसाइज शर्ट शॉर्ट्स सेट आपको कूल और ट्रेंडी लुक देगा. इसके साथ सनग्लासेस पहनकर आप बिल्कुल इंस्टाग्राम रेडी दिखेंगी.
लिनेन को-ऑर्ड
अगर आपको एलिगेंट और क्लासी लुक पसंद है तो लिनेन को-ऑर्ड सेट बढ़िया ऑप्शन है. ये फैब्रिक हल्का होने के साथ-साथ गर्म मौसम में भी आरामदायक रहता है. न्यूड, बेज, व्हाइट या ऑलिव ग्रीन जैसे रंग ट्रैवल फोटो में भी काफी खूबसूरत लगते हैं.

हुडी को-ऑर्ड सेट
पहाड़ी इलाकों या ठंडी जगहों पर घूमने जा रही हैं तो इस तरह के को-ऑर्ड सेट जरूर पैक करें. मैचिंग हुडी और ट्रैक पैंट न सिर्फ गर्माहट, बल्कि स्पोर्टी और मॉडर्न लुक भी देंगे. इसके साथ स्नीकर्स और बैकपैक आपके ट्रैवल स्टाइल को पूरा कर देंगे.
रिब्ड को-ऑर्ड सेट
अगर आप सफर के दौरान भी ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो रिब्ड निट को-ऑर्ड सेट बढ़िया रहेगा. स्ट्रेचेबल फैब्रिक होने की वजह से ये काफी आरामदायक होता है. इसमें आप बिना ज्यादा मेहनत किए स्टाइलिश दिखेंगी.

प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट
अगर आपकी ट्रिप किसी हिल स्टेशन या हेरिटेज डेस्टिनेशन की है तो इस तरह का को-ऑर्ड सेट आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा. हल्के प्रिंट वाला ये सेट आपको फ्यूजन और ट्रेंडी लुक देगा. इसके साथ हल्की जूलरी और फ्लैट्स पहनकर आप पूरा दिन कंफर्टेबल होकर घूम सकती हैं.
तीज के त्योहार पर सोलह श्रृंगार को दें परफेक्ट फिनिश, पैरों पर लगाएं आलता के ये खूबसूरत डिज़ाइन
